The Winter Market: सर्दी के कपड़े खरीदने के लिए दिल्ली और नोएडा की इन जगहों को करें एक्सप्लोर

The Winter Market शादी का सीजन चल रहा है। इस सीजन में लोग शादी की खरीदारी के लिए भी गाँधी नगर समेत दिल्ली के अन्य मार्केट जाते हैं। आप कम दामों में गाँधी नगर मार्केट गर्म कपड़ें भी खरीद सकते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Nov 2022 07:17 PM (IST) Updated:Thu, 24 Nov 2022 07:17 PM (IST)
The Winter Market: सर्दी के कपड़े खरीदने के लिए दिल्ली और नोएडा की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
The Winter Market: सर्दी के कपड़े खरीदने के लिए दिल्ली और नोएडा की इन जगहों को करें एक्सप्लोर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। The Winter Market:  विंटर सीजन की शुरुआत हो गई है। इस सीजन में तापमान नीचे चला जाता है। इस वजह से ठंड बढ़ जाती है। कई बार सर्दियों में बौछार वाली बारिश भी होती है। लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ें पहनते हैं। खासकर, दिल्ली और उसके आसपास बहुत ठंड पड़ती है। इसका मुख्य कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी है। इसके अलावा, देश के अन्य राज्यों में भी कड़ाके की ठंड पड़ती है। इसके लिए सर्दियों में लापरवाही बिल्कुल न करें। गर्म कपड़ें पहनें। वहीं, बजट में गर्म कपड़े खरीदने के लिए दिल्ली और नोएडा की इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-  

गांधी नगर मार्केट

दिल्ली और उसके आसपास के लोगों के लिए गांधी नगर मार्केट सबसे परफेक्ट है। इस मार्केट में पहनावे के लिए सभी चीजें कम बजट में मिल जाते हैं। शादी का सीजन चल रहा है। इस सीजन में लोग शादी की खरीदारी के लिए भी गांधी नगर मार्केट जाते हैं। आप कम दामों में गर्म कपड़ें भी खरीद सकते हैं।  

लक्ष्मी नगर मार्केट

अगर आप नई दिल्ली के आसपास रहते हैं, तो लक्ष्मी नगर मार्केट जा सकते हैं। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम आदि जगहों से लोग खरीदारी के लिए लक्ष्मी नगर आते हैं। आप गर्म कपड़ें रेंज में खरीद सकते हैं। इस मार्केट में 200 और 300 रुपये में स्वेटर मिल जाएगा। अगर आप बजट में रहकर खरीदारी करना चाहते हैं, तो लक्ष्मी नगर मार्केट जा सकते हैं।

तिब्बती मार्केट

अगर आप नोएडा में खरीदारी करना चाहते हैं, तो तिब्बती मार्केट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह मार्केट सेक्टर 62 में लगता है। इस मार्केट में आपको कम कीमत पर आसानी से स्वेटर, जैकेट, शॉल आदि चीजें मिल जाएंगे। बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए लोग तिब्बतन मार्केट जाते हैं।

अट्टा मार्केट

अगर आप महज 300 रुपये में गर्म कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो अट्टा मार्केट जरूर जाएं। यह मार्केट बजट फ्रेंडली है। आप यहां कम दाम से लेकर महंगे दामों पर भी खरीदारी कर सकते हैं। सभी रेंज के गर्म कपड़े अट्टा मार्केट में मिल जाएंगे। आप अपने दोस्तों के साथ शॉपिंग के लिए अट्टा मार्केट को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी