Parenting Tips: बच्चों की नाक पर रहता है गुस्सा? तो अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

Parenting Tips बच्चे स्वभाव से ज्यादा भावुक होते हैं। ऐसे में उन्हें छोटी-छोटी चीजें बुरी लगने लगती हैं। बच्चों के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाना बेहद मुश्किल होता है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि बच्चों का गुस्सा कैसे शांत किया जा सकता हैं।

By Poonam MehtaEdited By: Publish:Mon, 18 Apr 2022 01:41 PM (IST) Updated:Mon, 18 Apr 2022 01:41 PM (IST)
Parenting Tips: बच्चों की नाक पर रहता है गुस्सा? तो अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
Parenting Tips: बच्चों के गुस्से को इन आसान ट्रिक्स से करें कम

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Parenting Tips: बच्‍चों के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाना बहुत मुश्किल होता है। बच्चे अपने भावुक व्यक्तित्व के चलते अपनी बातों को सही तरीके से नहीं समझ पाते। ऐसे में वह या तो गुस्सा हो जाते हैं या चिल्लाने लगते हैं। अगर आपका बच्‍चा भी ज्यादा भावुक और ज्यादा गुस्सा करता है, तो आपको उसे समझाने की कोशिश करनी चाहिए।

अक्सर माता-पिता बच्चों के विचारों को समझ नहीं पाते। ऐसे में बच्चों को ज्यादा गुस्सा आने लगता है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आपका बच्चा ज्यादा गुस्सा करता है, तो आप किस तरह उसके गुस्से को शांत कर सकते हैं।

प्यार से समझाएं

बच्चे बहुत ज्यादा इमोशनल होते हैं, ऐसे में अगर आपका बच्चा कभी अपनी बात को समझा नहीं पाता तो आपको उसे प्यार से समझाना चाहिए। उसकी बातों को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

फीलिंग्स को एक्सप्रेस करना सिखाएं

बच्चे अपने मन की बात को सही तरीके से नहीं बोल पाते। ऐसे में उनकी बातों को समझ पाना माता-पिता के लिए भी एक चुनौती है। जरूरी है कि आप बच्चों को अपने मन की बात शेयर करना सिखाएं। घर पर ऐसा माहौल बनाएं कि वह अपनी बातों को आसानी से बोल सकें।

गुस्सा करने के नुकसान बताएं

बच्चे को गुस्सा करने के नुकसान समझाएं। उन्हें कुछ ऐसे टिप्स दें जिनकी मदद से वह अपने गुस्से को शांत कर सकें। कई बार बच्चे गुस्से में घर का सामान फेक देते हैं, ऐसे में उन्हें डांटने के बजाय ये बताएं कि ऐसा करने से उन्हें चोट लग सकती है।

शांत करने के तरीके अपनाएं

जब बच्चे नाराज हो जाते हैं, तो चीजों को फेंकने की बजाय उन्हें कुछ ऐसा सिखाएं जिससे उनका गुस्सा शांत हो सके। जैसे कि कलरिंग, खिलौनों के साथ खेलना, किताबें पढ़ना, आदि। इससे उनका दिमाग डिस्‍ट्रैक्‍ट होगा और वह शांत हो जाएंगे।

सॉरी बोलना सिखाएं

बच्चों को सिखाएं कि गुस्से में गलती होने पर सॉरी बोलना चाहिए। सॉरी बोलने पर उन्हें अपनी गलती का एहसास होना चाहिए। ऐसा करने से बच्चों को दूसरों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझ आती है।

Picture Courtesy: freepik

chat bot
आपका साथी