Mahatma Gandhi Drawing Ideas & Photos: ड्राइंग प्रतियोगिता में ऐसे बनाए गांधीजी का चित्र

Mahatma Gandhi Drawing Ideas Photosउनकी पुण्यतिथि के मौके पर स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है इनमें से एक ड्राइंग प्रतियोगिता भी है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 12:38 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 12:38 PM (IST)
Mahatma Gandhi Drawing Ideas & Photos: ड्राइंग प्रतियोगिता में ऐसे बनाए गांधीजी का चित्र
Mahatma Gandhi Drawing Ideas & Photos: ड्राइंग प्रतियोगिता में ऐसे बनाए गांधीजी का चित्र

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mahatma Gandhi Drawing Ideas & Photos: गुरुवार, 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। गांधीजी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 और मृत्यु 30 जनवरी 1948 को हुई थी। महात्मा गांधी के विचारों में सुखी और सफल जीवन के सूत्र छिपे हैं। अगर इन विचारों को अपने जीवन में उतार लिया जाए तो हम कई परेशानियों से बच सकते हैं। 

उनकी पुण्यतिथि के मौके पर स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, इनमें से एक ड्राइंग प्रतियोगिता भी है। अगर आप या आपका बच्चा इस प्रतियोगिता में भाग ले रहा है तो उसके लिए हम लाए हैं कुछ ड्राइंग आइडियाज़।

गांधीजी के खास चर्चित विचार, जो हमें बचा सकते हैं हमें परेशानियों से...

1. अपनी गलती को स्वीकारना झाड़ू लगाने के समान है। जिस प्रकार झाड़ू जमीन को साफ कर देती है, ठीक उसी प्रकार गलती को स्वीकारने से हमारा मन भी साफ होता है।

2. जब तक गलती करने की आजादी न हो, तब तक आजादी का कोई अर्थ नहीं है।

3. हमें विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए। जब विश्वास अंधा हो जाता है तो मर जाता है।

4. समझदार इंसान काम करने से पहले सोचता है और मूर्ख इंसान काम करने के बाद सोचता है।

5. आपको हमेशा सही काम करना चाहिए। हो सकता है आपके बस में ये ना हो कि क्या फल मिलेगा, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप सही काम करना ही छोड़ दें।

6. एक सभ्य घर के बराबर कोई विद्यालय नहीं है। एक अच्छे अभिभावक जैसा कोई शिक्षक नहीं है।

7. सिर्फ प्रसन्नता ही एकमात्र ऐसा इत्र है, जिसे आप दूसरों पर छिड़केंगे तो उसकी कुछ बूंदें आप पर भी जरूर गिरती हैं।

8. मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है और अहिंसा उसे पाने का साधन है।

9. हमेशा याद रखें, किसी इंसान की पहचान उसके कपड़ों से नहीं, चरित्र से होती है।

10. व्यक्ति अक्सर वह बन जाता है, जो वह होने में यकीन करता है।

chat bot
आपका साथी