Celebrate Earth Day At Home: इन 5 आइडियाज़ के साथ इस बार घर पर मनाएं पृथ्वी दिवस
How To Celebrate Earth Day At Homeइस साल दुनिया के सभी देश कोरोना वायरस महामारी की वजह से घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। हालांकि घरों में रहकर भी आप 5 तरीकों से मना सकते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। How To Celebrate Earth Day At Home: हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं व पेड़-पौधों को बचाने और दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 'पृथ्वी दिवस' यानी 'अर्थ डे' मनाया जाता है। इस साल अर्थ डे की थीम 'क्लाइमेट एक्शन' यानी बदलते पर्यावरण के लिए सख्त कदम उठाएं। अर्थ डे की 50 सालगिरह पर ये एक बड़ा कदम होगा और साथ ही पर्यावरण को आने वाली पीढ़ी के लिए रहने लायख़ बनाने का एक बड़ा मौक़ा।
सबसे पहले 22 अप्रैल 1970 को अर्थ डे मनाया गया। 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस (अर्थ डे) की शुरुआत एक अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी। 1969 में सैंटा बारबरा, कैलिफोर्निया में तेल रिसाव की भारी बर्बादी को देखने के बाद वह इतने आहत हुए कि उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर इसकी शुरुआत करने का फैसला किया। बता दें कि, 22 जनवरी को समुद्र में 3 मिलियन गैलेन तेल रिसाव से 10,000 सीबर्ड, डॉल्फिन, सील और सी लायन्स मारे गए थे। नेल्सन के आह्नान पर 22 अप्रैल 1970 को लगभग 2 करोड़ अमेरिकी लोगों ने एक स्वस्थ, स्थायी पर्यावरण के लक्ष्य के साथ पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में भाग लिया। हज़ारों कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने प्रदूषण के विरुद्ध प्रदर्शन किया। यह पर्यावरण की जागरुकता को लेकर सबसे बड़ा आयोजन था। इसके बाद पृथ्वी दिवस अमेरिका और पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया और मनाया जाने लगा।
हालांकि, इस साल दुनिया के करीब 200 देश कोरोना वायरस महामारी की वजह से घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। हालांकि, घरों में रहकर भी आप 5 तरीकों से पृथ्वी दिवस मना सकते हैं।
घर के आसपास पेड़-पौधे लगाएं
इस अर्थ डे पर आप अपने घर में पौधे या आसपास फिर पेड़ लगाएं। इससे आपके घर को पेड़ की छाया, ताज़ा हवा भी मिलेगी और पर्यावरण की भी मदद होगी।
घर के सामान को रीसाइकल करें
अपने घर के सामान को रीसाइकल करने की ठानें। अपने परिवार के सभी लोगों को इसका हिस्सा बनाएं और सोचे कि घर के बचे हुए ज़्यादा से ज़्यादा सामान को कैसे रीसाइकल किया जा सकता है।
ड्राइन न करें
हालांकि लॉकडाउन की वजह से आप ड्राइव नहीं कर पा रहे होंगे, लेकिन घर का सामान लेने जाने के लिए भी कार का इस्तेमाल न करें। जितना हो सके पैदल चलें और अगर बाज़ार दूर है तो साइकल से जाएं। ये न सिर्फ आपकी सेहत के लिए अच्छा है बल्कि पर्यावरण के लिए भी।
घर पर पानी की बचत करें
अगर आपके घर में किसी नल से लागातर पानी टपकता है, तो उसे ठीक करें। इसके अलावा ब्रश या शेव करते वक्त पानी न बहाएं। इसके अलावा जितना पानी हो सकता है पानी की बचत करें।
चिड़िया के लिए फीडर बनाएं
दूध के पैकेट या पाइन कोन्स की मदद से चिड़ियों को खाना देना का फीडर बना सकते हैं। साथ ही उनके लिए पानी की भी इंतज़ाम करें।