Eid Ul-Fitr 2022 Celebration Ideas: इन 5 आइडियाज़ से ईद के जश्न को मनाएं और भी मज़ेदार!

Eid Ul-Fitr 2022 Celebration Ideas रमज़ान के पाक महीने के बाद आखिरकार ईद आ ही गई। इस बार भारत में ईद उल फितर 3 मई को मनाई जा रही है। इस दिन कुछ खास करना चाहते हैं तो ये 5 आइडियाज़ काम आ सकते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Mon, 02 May 2022 05:00 PM (IST) Updated:Tue, 03 May 2022 08:10 AM (IST)
Eid Ul-Fitr 2022 Celebration Ideas: इन 5 आइडियाज़ से ईद के जश्न को मनाएं और भी मज़ेदार!
Eid Ul-Fitr 2022 Celebration Ideas: ईद के जश्न को मनाएं और भी मज़ेदार!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Eid Ul-Fitr 2022 Celebration Ideas: एक महीने रमज़ान के बाद ईद बेहद ख़ास हो जाती है। मुस्लिम समुदाय के लोग एक महीने तक रोज़ा रखते हैं, जिसमें सुबह जल्दी उठकर सेहरी करनी होती है और दिनभर कुछ खाना या पीना नहीं होता, सिर्फ अल्लाह की इबादत में दिन गुज़रता है। फिर शाम को इफ्तार के समय पानी और खजूर के साथ रोज़ा टूटता है। ऐसे में ईद की अहमियत और बढ़ जाती है। अगर आप भी ईद के मौके पर कुछ खास या अलग करना चाह रहे हैं, तो ये 5 आइडियाज़ आपके काम आ सकते हैं।

1. गेम नाइट

आप अपने रिश्तेदारों या फिर दोस्तों को कार्ड नाइट के लिए न्योता दे सकते हैं। कार्ड्स और बोर्ड गेम्स को इकट्ठा करें और साथ मिलर खेलें। इसके अलावा माइक को टीवी के साथ कनेक्ट कर Karaoke नाइट का मज़ा भी ले सकते हैं।

2. केक बेक करें

इसके लिए ज़रूरी नहीं कि आप केक बनाने के मास्टर हों। अपने करीबियों के साथ ख़ास पल बिताने के लिए उन्हें घर आने का न्योता दें। आपको केक की कई तरह की रेसीपी ऑनलाइन मिल जाएंगी।

3. साथ में फिल्म देखें

बचपन में ईद के मौके पर परिवार के सभी सदस्य साथ मिलकर इस त्योहार को मनाते थे। अब कई लोग देश के बाहर या फिर दूसरे शहर में जॉब करते हैं। ऐसे में सबका एक साथ आना आसान नहीं है। लेकिन आप जो लोग उपलब्ध हैं, उनके साथ मिलकर फिल्म देख सकते हैं।

4. परिवार के साथ नाश्ता

परिवार के साथ मिलकर सुबह का नाश्ता करें। नाश्ते में आप खास डिशेज़ को शामिल कर सकते हैं। खासतौर पर रमज़ान के बाद सुबह के नाश्ते की अहमियत बढ़ जाती है।

5. बच्चों के लिए खेल आयोजित करें

अगर परिवार में बच्चे ज़्यादा हैं, तो आप उनके लिए ट्रेजर हंट का आयोजन कर सकते हैं। छोटे बच्चों के इन खेलों के ज़रिए बिज़ी रखा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी