Basant Panchami 2023: मां सरस्वती को भोग लगाने के लिए बनाएं दाल खिचड़ी, मिलेगा शुभ फल

Basant Panchami 2023 बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को भोग लगाने के लिए घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। आप प्रसाद के लिए दाल खिचड़ी बना सकते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

By Saloni UpadhyayEdited By: Publish:Thu, 26 Jan 2023 11:17 AM (IST) Updated:Thu, 26 Jan 2023 11:17 AM (IST)
Basant Panchami 2023: मां सरस्वती को भोग लगाने के लिए बनाएं दाल खिचड़ी, मिलेगा शुभ फल
Basant Panchami 2023: मां सरस्वती को भोग में लगाएं पीली खिचड़ी

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Basant Panchami 2023: आज बसंत पंचमी का त्योहार देशभर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस त्योहार में मां सरस्वती की पूजा की जाती है। लोग माता को प्रसन्न करने के लिए पीले फल-फूल, वस्त्र आदि अर्पित करते हैं। मां सरस्वती को ज्ञान की देवी माना जाता है। मान्यता है कि पीले रंग की चीजों का भोग लगाने पर मां सरस्वती जल्दी प्रसन्न होती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं, बसंत पंचमी के मुख्य भोग के बारे में, इस खास मौके पर आप पीली खिचड़ी बना सकते हैं । आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

सामग्री

1 कटोरी भोग चावल, 1 कटोरी मटर का दाना, फूलगोभी कटी हुई, आधा कटोरी मूंग की दाल, 1-2 आलू कटे हुए, 1 टमाटर, 2 तेजपत्ता, 1 चम्मच घी, स्वादानुसार नमक, 1-2 सूखी लाल मिर्च, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक टी स्पून अदरक का पेस्ट

दाल खिचड़ी बनाने की विधि

-सबसे पहले चावल को धोकर पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें।

- अब गैस पर कढ़ाही गर्म करें, इसमें मूंग दाल को भून लें।

- जब यह ठंडा हो जाए, तो चावल के साथ मिलाकर पानी से धो लें।

- फिर इसमें हल्दी और अदरक मिक्स करें।

- इसके बाद कुकर में घी गर्म करें, इसमें सूखी लाल मिर्च और तेजपत्ता डालकर भूनें। इसमें गोभी, मटर डालकर पकाएं।

-अब इसमें चावल और मूंग को डालकर कुछ देर तक भून लें।

- अब इसमें पानी और नमक डालकर प्रेशर कुकर का ढक्कन लगाएं, 2-3 सीटी तक पकाएं।

- तैयार है दाल खिचड़ी।

ये भी पढ़ें- 

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी आज, जानें माता सरस्वती की पूजा का मुहूर्त और पूजन विधि

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी पर छात्रों द्वारा किए गए इन विशेष उपायों से प्रसन्न होंगी माता सरस्वती

Happy Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी पर इन खास मैसेज से दें अपनों को बधाई

Basant Panchami 2023: इन चीजों के बगैर अधूरी है बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा, जानें पूजा और हवन सामग्री

Picture Courtesy: Freepik

chat bot
आपका साथी