Belly Fat Lose: पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो नाश्ते में पिएं ये 3 स्मूदी

Belly Fat Lose ये तीन तरह के स्मूदी को आप नाश्ते में पिएं। इससे न सिर्फ आपका पेट भरेगा बल्कि पोषक तत्वों के साथ आपका वज़न कम करने में भी मदद होगी।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 11:39 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 11:39 AM (IST)
Belly Fat Lose: पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो नाश्ते में पिएं ये 3 स्मूदी
Belly Fat Lose: पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो नाश्ते में पिएं ये 3 स्मूदी

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Belly Fat Lose: जब बात आती है वज़न कम करने की, तो सबसे मुश्किल होता है पेट से चर्बी को घटाना। आप चाहे कितना वर्कआउट कर लें और डाइट का पालन करें, पेट में जमा फैट कम होने में काफी समय लगता है। शोध में भी ये बात साबित हो चुकी है कि पेट की चर्बी घटाना सबसे मुश्किल है और सबसे जोखिम भरा भी। जिन लोगों का पेट निकला होता है या जिनके पेट के आसपास काफी फैट जमा होता है, वो मोटापे के शिकार जल्दी हो सकते हैं। साथ ही टाइप-2 डायबिटीज़ के शिकार भी हो सकते हैं।

वज़न कम करने के लाखों उपाय हैं, लेकिन एक चीज़ सभी कहते हैं, कि सुबह का नाश्ता कभी भी छोड़ना नहीं चाहिए। अगर सुबह आपके पास भारी नाश्ता करने का वक्त नहीं होता, तो हम आपको बता रहे हैं एक आसान तरीका। आपको सुबह के नाश्ते में बस फलों से बना स्मूदी पीना है। ये न सिर्फ आपके शरीर को ज़रूरी पोषण देगा, बल्कि वज़न कम करने में आपकी मदद भी करेगा।

नाश्ते में पिएं ये 3 तरह के स्मूदी

केले और ऑटमील का स्मूदी: केले और ऑटमील के स्मूदी से बेहतर नाश्ता नहीं हो सकता। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहतमंद भी है। केले पौटेशियम और कैलशियम से भरपूर होते हैं, दूध प्रोटीन से और ओटमील फाइबर से भरपूर होता है। केले की प्राकृतिक मिठास और चुटकी भर दालचीनी इसे और भी स्वादिष्ट बनाती है। गर्मियों में इसे बनाने से पहले केलों को फ्रीज़ कर सकते हैं। उसके बाद बस इन सभी चीज़ों को साथ में ब्लेंड करें और पी जाएं।

सेब का स्मूदी: अपने शरीर को जगाने और दिन की सही शुरुआत करने के लिए सेब सबसे बेहतरीन फल है। एक ब्लेंडर में सेब के साथ दालीनी, तुलसी के बीज और पानी को मिला कर चला दें। ये न सिर्फ एक हेल्दी ड्रिंक है बल्कि इससे आपका वज़न भी कम होगा।

पपीते का स्मूदी: गर्मियों में पपीता काफी फायदेमंद होता है। ये न सिर्फ खाना पचाने में मदद करता है, बल्कि डीटॉक्स भी करता है। पपीता वज़न कम करने में मदद के साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। पपीते को मिक्सी में ब्लेंड करें और पी जाएं। 

chat bot
आपका साथी