Weight Loss Tips: जानें, वजन घटाने के लिए ट्रेडमिल और क्रॉस ट्रेनर में क्या है अधिक बेहतर

Weight Loss Tips ट्रेडमिल एक जिम उपकरण है। इसका उपयोग वॉकिंग और रनिंग के लिए किया जाता है। इस एक्सरसाइज में शरीर को ज्यादा मूव करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह एक इनडोर कार्डिओ वर्कआउट है। इसमें गति को कम-ज्यादा किया जा सकता है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Feb 2023 08:53 AM (IST) Updated:Thu, 02 Feb 2023 08:53 AM (IST)
Weight Loss Tips: जानें, वजन घटाने के लिए ट्रेडमिल और क्रॉस ट्रेनर में क्या है अधिक बेहतर
Weight Loss Tips: जानें, वजन घटाने के लिए ट्रेडमिल और क्रॉस ट्रेनर में क्या है अधिक बेहतर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग वर्कआउट और डाइटिंग का सहारा लेते हैं। आजकल वर्कआउट के लिए लोग कई प्रकार के उपकरण का इस्तेमाल करते हैं। इनमें ट्रेडमिल ट्रेंडिंग में है। इसके अलावा, बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग क्रॉस ट्रेनर का भी सहारा लेते हैं। इसके लिए लोगों के मन में दुविधा बनी रहती है कि वेट लॉस के लिए क्रॉस ट्रेनर और ट्रेडमिल में कौन अधिक बेहतर है ? अगर आप भी कंफ्यूज हैं, तो आइए जानते हैं-

ट्रेडमिल

ट्रेडमिल एक जिम उपकरण है। इसका उपयोग वॉकिंग और रनिंग के लिए किया जाता है। इस एक्सरसाइज में शरीर को ज्यादा मूव करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह एक इनडोर कार्डिओ वर्कआउट है। इसमें गति को कम-ज्यादा किया जा सकता है। इसके लिए ट्रेडमिल यूज करने में आसान होता है। वहीं, क्रॉस ट्रेनर भी जिम उपकरण ही है। इसका उपयोग भी वॉकिंग और रनिंग के लिए किया जाता है। इस उपकरण से एक्सरसाइज करने पर जॉइंट पर ज्यादा दबाव नहीं डालना पड़ता है।

फायदे

ट्रेडमिल करने से आप आसानी से फिटनेस गोल को अचीव कर सकते हैं। जिन लोगों के पास बाहर जाकर दौड़ने का समय नहीं है। उनके लिए ट्रेडमिल परफेक्ट एक्सरसाइज उपकरण है। आप घर पर वॉकिंग और रनिंग कर बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं, क्रॉस ट्रेनर थोड़ा कठिन है। इससे हाथों और पैरों की एक्सरसाइज होती है। इससे भी वेट लॉस करने में मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज में मूवमेंट अधिक होती है।

कौन है बेहतर ?

दोनों वेट लॉस के लिए फायदेमंद है। जानकारों की मानें तो क्रॉस ट्रेनर की तुलना में ट्रेडमिल ज्यादा फायदेमंद है। एक शोध में साबित हो चुका है कि क्रॉस ट्रेनर की तुलना में ट्रेडमिल से एक घंटे में अधिक कैलोरी बर्न होती है। हालांकि, यह आप पर निर्भर है कि आप किस उपकरण से एक्सरसाइज करने में सहज महसूस करते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी