Swimming Benefits: डायबिटीज़ और दिल के मरीज़ों के लिए बेहद फायदेमंद होती है स्विमिंग!

Swimming Benefits अगर आप वॉक करना पसंद नहीं करते हैं तो आपके पास दूसरा आसान और मज़ेदार तरीका है। जी हां आपने सही समझा वह है स्विमिंग। तैराकी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसे फुल बॉडी वर्कआउट माना जाता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 12:25 PM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 12:25 PM (IST)
Swimming Benefits: डायबिटीज़ और दिल के मरीज़ों के लिए बेहद फायदेमंद होती है स्विमिंग!
डायबिटीज़ और दिल के मरीज़ों के लिए बेहद फायदेमंद होती है स्विमिंग!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Swimming Benefits: शरीर को फिट और तंदरुस्त रखने के लिए ज़रूरी होती है एक अच्छी डाइट और नियमित रूप से कसरत करना। हर किसी को रोज़ाना कम से कम 30 मिनट किसी भी तरह का व्यायाम करना चाहिए ताकि शरीर में मूवमेंट बना रहे। ऐसे में कभी भी शुरुआत में हेवी वर्कआउट न चुनें, इसे आप ज़्यादा दिन तक फॉलो नहीं कर पाएंगे।

अपना वर्कआउट धीरे-धीरे हल्के से हेवी की तरफ ले जाएं। फिटनेस की शुरुआत करने के लिए कुछ ऐसा चुनें जिसमें आपको मज़ा आए। अगर आप वॉक करना पसंद नहीं करते हैं, तो आपके पास दूसरा आसान और मज़ेदार तरीका है। जी हां आपने सही समझा वह है स्विमिंग। तैराकी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसे फुल बॉडी वर्कआउट माना जाता है। स्विमिंग करने से न सिर्फ शरीर में फुर्ति आती है बल्कि दिमाग़ भी तेज़ होता है। तो आइए जानें क्या हैं स्विमिंग करने के फायदे।

रोज़ाना करेंगे स्विमिंग तो होंगे ये फायदे

तेज़ी से घटता है वज़न

स्विमिंग से शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरी तेज़ी से बर्न होती है। इससे HDL कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल भी नहीं बढ़ता और वज़न घटाने में मदद मिलती है।

मज़बूत मांसपेशियां

अगर रोज़ाना स्विमिंग की जाए, तो मांसपेशियां मज़बूत बनती हैं। किसी भी अन्य एक्सरसाइज़ के मुकाबले स्विमिंग में 10 गुना ज़्यादा मेहनत लगती है। पानी में शरीर को चलाना आसान नहीं है। यही वजह है कि इससे मांसपेशियों में ज़्यादा खिचाव भी महसूस होता है, लेकिन नियमित रूप से करेंगे तो शरीर मज़बूत बनता है।

डायबिटीज़ को कंट्रोल करने में मदद

जो लोग टाइप-1 या 2 डायबिटीज़ से पीड़ित हैं उनके लिए स्विमिंग काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। तैराकी कोलेस्ट्रॉल के साथ ब्लड प्रेशर के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे ब्लड शुगर लेवल में उतार चढ़ाव नहीं होता और डायबिटीज़ को कंट्रोल में रखना आसान हो जाता है।

दिल की सेहत

स्विमिंग करते वक्त पूरे शरीर में मूवमेंट होता है, जिससे ब्लड सर्क्यूलेशन तेज़ होता है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं, खासतौर पर दिल से जुड़ी परेशानियों का जोखिम कम होता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

chat bot
आपका साथी