Sugar Free Side Effect: शुगर फ्री का अधिक इस्तेमाल करते हैं तो संभल जाइए, ये गोलियां आपको बीमार बना सकती है

Sugar Free Side Effect डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए लोग चीनी की चीजों से परहेज करते हैं लेकिन उसके बदले चाय कॉफी या दूसरी चीजों में शुगर फ्री गोलियां इस्तेमाल करते हैं। ये कृत्रिम मिठास हाई ब्लडप्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा देती है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 23 Dec 2020 11:26 AM (IST) Updated:Wed, 23 Dec 2020 11:27 AM (IST)
Sugar Free Side Effect: शुगर फ्री का अधिक इस्तेमाल करते हैं तो संभल जाइए, ये गोलियां आपको बीमार बना सकती है
शुगर फ्री का अधिक इस्तेमाल आपको बीमार बना सकता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sugar Free Side Effect: तेजी से बदलता लाइफस्टाइल, तनाव, डिप्रेशन और चिंता ने तमाम बीमारियों को जन्म दिया है, उन्ही में से एक गंभीर बीमारी है डायबिटीज। डायबिटीज तेजी से पनपने वाली ऐसी बीमारी है जिसने कम उम्र के लोगों को भी अपना शिकार बना लिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, आज दुनिया भर में करीब 422 मिलियन लोग डायबिटीज की समस्या से पीड़ित हैं। डायबिटीज पेशंट के लिए सबसे बड़ी समस्या डाइट कंट्रोल करना है, ताकि शुगर कंट्रोल में रहे। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए लोग चीनी की चीजों से परहेज करते हैं, लेकिन उसके बदले चाय, कॉफी या दूसरी चीजों में शुगर फ्री गोलियां इस्तेमाल करते हैं। उन्हें लगता है कि शुगर फ्री उनकी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाएगी साथ ही शुगर भी कंट्रोल रखेगी। लेकिन एक शोध के मुताबिक ये कृत्रिम मिठास हाई ब्लडप्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा देती है। 

डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर फ्री चीनी का बेहतरीन विकल्प है, पर किसी को भी इसका इस्तेमाल अधिक नहीं करना चाहिए। अगर आप शुगर फ्री की पैकिंग देखेंगे, तो उसके लेबल पर आपको एस्पार्टेम, सैकरिन, सुक्रोज और रेबियाना जैसे पदार्थों के नाम लिखे हुए दिखाई देंगे।

जिन आर्टिफिशियल स्वीटनर्स को आप स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद समझकर हजम किए जा रहे हैं, वास्तव में वे चीनी से कहीं ज्यादा खतरनाक हैं। भले ही इन पदार्थों को प्राकृतिक उत्पादों के सम्मिश्रण से बनाया जाता है, लेकिन आपके मुंह तक पहुंचने से पहले ये उत्पाद किसी न किसी प्रकार की रासायनिक प्रक्रिया से भी गुजरते हैं। इसलिए इन गोलियों के अत्याधिक इस्तेमाल से बचे। आइए आपको बताते है शुगर फ्री के साइड इफेक्ट के बारे में

शुगर फ्री के साइड इफेक्ट्स

आर्टिफिशियल स्वीटनर्स के लंबे समय तक इस्तेमाल करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। लोग सोचते हैं कि शुगर फ्री वजन घटाने में मदद करती हैं। मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल की एक रिसर्च के अनुसार, शुगर फ्री दुबले होने में बिल्कुल भी मदद नहीं करती। यह मेटाबॉलिज्म और एपेटाइट पर विपरीत असर डालती हैं। सिरदर्द, मितली, जोड़ों में दर्द, नींद न आना, घबराहट आदि इसके कुछ साइड एफेक्ट्स हैं, जो कुछ लोगों में नजर आते हैं। चीनी की बजाय आर्टिफिशियल स्वीटनर्स के इस्तेमाल से पाचन क्रिया पर विपरीत असर पड़ता है। यह आंतों में मौजूद बैक्टीरिया पर नकारात्मक असर डालता है, जिससे भूख कम लगती है। यह मोटापे और दिल संबंधी बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में बेहतर यह होगा कि आप शुगर फ्री की जगह कम मात्रा में सामान्य चीनी का इस्तेमाल करें।  ये गोलियां हृदय के लिए भी नुकसानदायक है। शुगर फ्री की गोलियां आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती है। इन टेबलेट के अधिक प्रयोग से आपकी आंखों की रोशनी भी कम हो सकती है। शुगर फ्री के इस्तेमाल से लोगों के शरीर में पाचन क्रिया पर विपरीत असर पड़ता है। इससे आंतों में मौजूद बैक्टीरिया पर नकारात्मक असर पड़ता है, जिससे भूख लगने की आदत प्रभावित होती है। 

                           Written By: Shahina Noor

chat bot
आपका साथी