Zinc Rich Foods: हैप्पी लाइफ के लिए पुरुष अपनी डाइट में इन फूड्स को जरूर करें शामिल

Zinc Rich Foods डायबिटीज के मरीजों के लिए मशरूम किसी दवा से कम नहीं है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। वहीं मशरूम में जिंक भी पाया जाता है। इसके लिए पुरुषों को मशरूम का सेवन करना चाहिए।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Mon, 20 Mar 2023 06:18 PM (IST) Updated:Mon, 20 Mar 2023 06:18 PM (IST)
Zinc Rich Foods: हैप्पी लाइफ के लिए पुरुष अपनी डाइट में इन फूड्स को जरूर करें शामिल
Zinc Rich Foods: हैप्पी लाइफ के लिए पुरुष अपनी डाइट में इन फूड्स को जरूर करें शामिल

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Zinc Rich Foods: आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना संतुलित आहार और एक्सरसाइज जरूरी है। संतुलित आहार में आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें किसी पोषक तत्व की कमी से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वहीं, जिंक की कमी से पुरुषों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है। जिंक पुरुषों की सेहत के लिए आवश्यक पोषक तत्व होता है। इसकी कमी से मैरिड लाइफ पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके लिए डाइट में जिंक रिच फूड्स को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-

-अंडा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही अंडे में जिंक भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जिंक शुक्राणु की गुणवत्ता को ठीक करने और बढ़ाने में मददगार साबित होता है। आसान शब्दों में कहें तो जिंक रिच फ़ूड के सेवन से स्पर्म काउंट बढ़ता है। इससे शादी-शुदा पुरुषों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। साथ ही शारीरिक दुर्बलता भी दूर होती है। इसके लिए पुरुषों को रोजाना अंडे का सेवन करना चाहिए।

-शरीर में आवश्यक पोषक तत्व जिंक की कमी से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे यौन स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके लिए जिंक रिच फ़ूड को डाइट में जरूर शामिल करें। जिंक की कमी दूर करने के लिए पनीर का सेवन कर सकते हैं। डाइट चार्ट की मानें तो 100 ग्राम पनीर में 2.7 mg जिंक होता है। इसके अलावा, पनीर में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

-शरीर की दुर्बलता को दूर करने के लिए पुरुष डार्क चॉकलेट का भी सेवन कर सकते हैं। डार्क चॉकलेट में भी जिंक पाया जाता है। इसके सेवन से न केवल पुरुष शक्ति बढ़ती है, बल्कि अन्य बीमारियों में फायदा मिलता है। डाइट चार्ट की मानें तो 100 ग्राम जिंक में 3.31 mg जिंक होता है। इसके लिए पुरुषों को डार्क चॉकलेट का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, अखरोट, कद्दू के बीज, मछली, काला चना और लहसुन का भी सेवन कर सकते हैं।

-डायबिटीज के मरीजों के लिए मशरूम किसी दवा से कम नहीं है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। वहीं, मशरूम में जिंक भी पाया जाता है। इसके लिए पुरुषों को मशरूम का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

आवश्यक पोषक तत्व जिंक के फायदे

-जिंक इम्यून सिस्टम में सुधार करता है। मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करता है।

-कई प्रकार के बीमारियों से रिकवरी में जिंक मददगार साबित होता है।

-जिंक से हेयर फॉल की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही बालों का विकास होता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी