Leprosy Is Completely Curable: लाइलाज नहीं है लेप्रोसी, मल्टीड्रग थेरेपी है इसका इलाज

Leprosy Is Curable इसे हेन्संस रोग भी कहा जाता है यह धीमी गति से बढ़ने वाले एक जीवाणु मायकोबैक्टीरिया लेप्रे की वजह से होती है। इसके लक्षण दिखने में 3-5 साल लग जाते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Thu, 30 Jan 2020 01:30 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jan 2020 01:30 PM (IST)
Leprosy Is Completely Curable: लाइलाज नहीं है लेप्रोसी, मल्टीड्रग थेरेपी है इसका इलाज
Leprosy Is Completely Curable: लाइलाज नहीं है लेप्रोसी, मल्टीड्रग थेरेपी है इसका इलाज

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Leprosy Is Completely Curable: लेप्रोसी यानी कुष्ठ रोग सबसे पुरानी बीमारियों में से एक है। इसे हेन्संस रोग भी कहा जाता है और यह धीमी गति से बढ़ने वाले एक जीवाणु मायकोबैक्टीरिया लेप्रे की वजह से होती है। जीवाणु के संपर्क में आने के बाद इसके लक्षण दिखने में 3-5 साल लग जाते हैं।

लेप्रोसी एक ऐसा रोग है जिसके मरीज़ों को अक्सर छुआछूत और सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ता है। ऐसा जागरुकता के अभाव के कारण होता है। ये संक्रामक बीमारी होने के बावजूद छूने, हाथ मिलाने या साथ उठने-बैठने से नहीं फैलती। हालांकि, यह संभव है कि लेप्रोसी पीड़ित व्यक्ति के साथ लंबे समय तक रहने से परिवार के सदस्य इसकी चपेट में ज़रूर आ सकते हैं। 

क्या है लोप्रोसी

 कुष्ठ रोग को 'उपेक्षित रोग' भी कहा जाता है. इसके लक्षणों के कारण यह सबसे घातक रोगों में से एक है। इसमें शरीर के अंगों का आकार बिगड़ने लगता है। कुष्ठ रोग का इलाज संभव है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 1995 में विकसित मल्टी-ड्रग थेरेपी इस संक्रमण के इलाज में बेहद प्रभावी पाई गई है। भारत सरकार कुष्ठ रोग का नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराती है। हालांकि बहुत से लोग उनके साथ होने वाले भेदभाव और समाज में फैली गलत अवधारणाओं के कारण अपना इलाज नहीं करवाते हैं।

क्या है कुष्ठ रोग का इलाज 

साल 1995 में डब्ल्यूएचओ (WHO) ने हर तरह के कुष्ठ रोग के इलाज के लिए मल्टीड्रग थेरेपी तैयार की थी। अच्छी बात यह है कि यह थेरेपी पूरी दुनिया में फ्री में उपलब्ध है। इसके अलावा एंटीबायोटिक दवाओं से भी इसका इलाज संभव है। आपका डॉक्टर यह तय करता है कि कौन से एंटीबायोटिक इसके लिए इस्तेमाल किए जाने चाहिए। इस रोग में डॉक्टर एक ही बार में एक से ज़्यादा एंटीबायोटिक दे सकता है। कुष्ठ रोग का इलाज कई महीनों तक या सालों तक भी चल सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन कुष्ठ रोग के लिए मुफ्त इलाज उपलब्ध कराता है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग के मामले में निम्न एहतियात ज़रूरी है

- कुष्ठ रोग को फैलने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि जल्द से जल्द इसका निदान कर इलाज किया जाए।

- लम्बे समय तक अनुपचारित, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न रहें।

- लक्षणों पर निगरानी रखना और गंभीर मामलों पर ध्यान देना।

- चोट से बचें और घाव को साफ रखें।

- बच्चों में कुष्ठ रोग की संभावना व्यस्कों से अधिक होती है इसलिए बच्चों को हमेशा संक्रमित व्यक्ति से दूर रखें।

chat bot
आपका साथी