सफेद बालों को काला करने के ये हैं असरदार उपाय, जानें-इस्तेमाल करने के तरीके

पपीता का सेवन पेट के लिए लाभकारी होता है। इसके साथ ही यह असमय बालों के पकने और गिरने की समस्या से भी निजात दिलाता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 07:14 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 07:14 PM (IST)
सफेद बालों को काला करने के ये हैं असरदार उपाय, जानें-इस्तेमाल करने के तरीके
सफेद बालों को काला करने के ये हैं असरदार उपाय, जानें-इस्तेमाल करने के तरीके

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में बढ़ते प्रदूषण और तनाव की वजह से कम उम्र में लोगों के बाल पकने और गिरने लगे हैं। बालों की समस्या शरीर में विटामिन-सी की कमी की वजह से भी होती है। जबकि यह एक आनुवंशिकी रोग भी है। अगर कम उम्र में बाल पकने और गिरने लगते हैं तो लोग उम्र से पहले ही वृद्ध दिखने लगते हैं। अगर आपके बाल भी सफ़ेद हो गए हैं और आप इससे निजात पाना चाहते हैं तो आप इन चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

कच्चे पपीते का इस्तेमाल करें

पपीता का सेवन पेट के लिए लाभकारी होता है। इसके साथ ही यह असमय बालों के पकने और गिरने की समस्या से भी निजात दिलाता है। इसके लिए कच्चे पपीते को ब्लेंड कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं। आप चाहे तो  बालों की मालिश भी कर सकते हैं। जब पेस्ट सुख जाए तो बालों को शैंपू और पानी की मदद से धो लें। जल्द आपको परिणाम देखने को मिल सकता है।

सरसों तेल और मेहंदी का उपयोग करें

मेहंदी प्राकृतिक उपाय है। इसलिए इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है। इसके लिए आप मेहंदी के पत्तों को पीस लें। अब इसमें सरसों तेल की कुछ बूंदे मिला दें। जब यह अच्छे से मिश्रित हो जाए तो इसे अपने बालों पर लगाएं। जब मेहंदी सुख जाए तो अपने बालों को धो लें।

मेहंदी और दही भी असरकारी

आप सफ़ेद बालों को काला करने के लिए मेहंदी और दही का भी उपयोग कर सकते हैं। आप चाहे तो इसमें कॉफ़ी भी मिला सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो कॉफी बालों को काला करने में असरदार है। इसके लिए मेहंदी में दही और कॉफी को अच्छी तरह मिक्स कर लें। जब पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे अपने बालों पर लगाएं। जल्द आपको असर देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी