गर्मियों में दिल की बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर शरीर में सोडियम और पोटेशियम की कमी होती है तो थकान कब्ज हाई ब्लड प्रेशर हडि्डयों में दर्द उल्टी चक्कर आना आदि की शिकायतें बढ़ जाती हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 08:48 AM (IST)
गर्मियों में दिल की बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
गर्मियों में दिल की बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सूर्य का पारा चढ़ता जा रहा है। इससे आम जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में लू चल रही है। इससे सेहत पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। खासकर, इससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में गर्मी के दिनों में दिल का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए, कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें अपनाने से आप गर्मी के दिनों में दिल की बीमारियों से दूर रह सकते हैं-

-पानी अधिक से अधिक पिएं। इससे शरीर हायड्रेटेड रहता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। खासकर, एक्सरसाइज करने के समय और उसके बाद हायड्रेटेड रहें।

-गर्मी के दिनों में चाय, कॉफ़ी और अल्कोहल का कम सेवन करें। गर्मी के दिनों में इन चीजों से दूर रहना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

-किसी भी कीमत पर 11 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। इस समय गर्मी उफान पर रहती है।

-हवादार एवं वातानुकूलित जगह पर रहें। इसके लिए आप पंखे अथवा ऐसी (AC) का यूज कर सकते हैं।

-गर्मी के दिनों में लाइट कपड़ें पहनें। इसके लिए आप सफेद रंग के सूती कपड़े अधिक पहनें।

-गर्मी के दिनों में धूप में कोई भी काम न करें। यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

-एक बार में पेट भरकर न खाएं, बल्कि नियमित अंतराल पर अल्प मात्रा में भोजन करें। अपने खाने में ताजे फल और सब्जियां अधिक से अधिक सेवन करें।

-दिल की बीमारियों से ग्रसित लोगों को पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए। इससे शरीर में सोडियम और पोटेशियम की कमी नहीं होती है।

-अगर शरीर में सोडियम और पोटेशियम की कमी होती है तो थकान, कब्ज, हाई ब्लड प्रेशर, हडि्डयों में दर्द, उल्टी, चक्कर आना आदि की शिकायतें बढ़ जाती हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी