खट्टी डकार के समय इन आसान उपायों को जरूर अपनाएं, जल्द मिलेगा आराम

विशेषज्ञों की मानें तो काला नमक के सेवन से न केवल पाचन तंत्र मजबूत होता है बल्कि पेट संबंधी विकार को भी दूर करता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 22 Aug 2020 04:00 PM (IST) Updated:Sat, 22 Aug 2020 04:00 PM (IST)
खट्टी डकार के समय इन आसान उपायों को जरूर अपनाएं, जल्द मिलेगा आराम
खट्टी डकार के समय इन आसान उपायों को जरूर अपनाएं, जल्द मिलेगा आराम

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। खट्टी डकार आना एक सामान्य समस्या है। इसकी मुख्य वजह पेट में हवा भर जाना और अपचन है। जब कभी आप जल्दबाजी में खाना खाते हैं, खाना खाते समय बात करते हैं, कोल्ड ड्रिंक्स और शराब का अधिक सेवन करते हैं और तली-भुनी हुई चीज़ें अधिक खाते हैं, तो डकार की शिकायत रहती है। बार-बार डकार आती है, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें। जबकि मामूली लक्षणों को घर बैठे ही ठीक किया जा सकता है। अगर आप भी खट्टी डकार से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन आसान उपायों को जरूर अपनाएं। आइए जानते हैं-

इलायची खाएं

जब कभी खट्टी डकार आती है, तो इलायची चबाएं। इससे डकार की समस्या दूर हो जाती है। आप चाहे तो इलायची युक्त नींबू की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। इससे आपको बहुत जल्द आराम मिल सकता है।

काला नमक का सेवन करें

विशेषज्ञों की मानें तो काला नमक के सेवन से न केवल पाचन तंत्र मजबूत होता है, बल्कि पेट संबंधी विकार को भी दूर करता है। ऐसे में अगर आपको खट्टी डकार आती है, तो आप काले नमक का सेवन करें। इसके लिए एक गिलास पानी में स्वाद अनुसार काला नमक मिलाकर पिएं।

नींबू पानी भी कारगर है

पाचन संबंधी सभी विकारों को दूर करने में नींबू कारगर दवा है। डॉक्टर्स भी पेट संबंधी तकलीफों में नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं। आप चाहे तो इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें पुदीना भी डाल सकते हैं। खट्टी डकार को दूर करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच नींबू का रस और स्वाद अनुसार नमक मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

पुदीना है फायदेमंद

पुदीना की तासीर ठंडी होती है। यह पेट के लिए रामबाण दवा है। इसके सेवन से पेट संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाती है। आप चाहे तो पुदीने के पत्ते का भी सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही धूम्रपान और शराब से दूर रहें। जबकि प्रतिदिन एक्सरसाइज जरूर करें। खानपान पर भी विशेष ध्यान दें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी