Weight Loss Tips: करना चाहते हैं बढ़ते वजन को कंट्रोल, तो इन बातों पर आज से दें ध्यान

Weight Loss Tips अगर आप भी बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अपने दिन की शुरुआत गुनगुने गर्म पानी से करें। इससे मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है। साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। वहीं पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Thu, 01 Dec 2022 09:30 PM (IST) Updated:Thu, 01 Dec 2022 09:30 PM (IST)
Weight Loss Tips: करना चाहते हैं बढ़ते वजन को कंट्रोल, तो इन बातों पर आज से दें ध्यान
Weight Loss Tips: करना चाहते हैं बढ़ते वजन को कंट्रोल, तो इन बातों पर आज से दें ध्यान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग डाइटिंग और वर्कआउट का सहारा लेते हैं। इसके लिए नाना प्रकार की डाइट ट्रेंडिंग में हैं, जिन्हें लोग फॉलो करते हैं। वहीं, लोग जिम में घंटों वर्कआउट करते हैं। हालांकि, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव नहीं करते हैं। इसके लिए वेट लॉस करने में उन्हें सफलता नहीं मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आजकल लोग जंक फूड पर अधिक निर्भर हैं। इस वजह से वजन बढ़ता है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं-

खाते समय टीवी न देखें

अक्सर लोग खाना खाते समय टीवी देखते हैं। अगर आपको भी खाना खाते समय टीवी देखने की आदत है, तो इसमें बदलाव की जरूरत है। डॉक्टर की मानें तो टीवी देखते समय खाना खाने से वजन बढ़ सकता है। कई लोग टीवी देखने के समय जंक फूड का अधिक सेवन करते हैं। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो खाना खाते समय टीवी देखना बंद करें।

मीठी चाय न पिएं

कुछ लोगों की आदत मीठी चाय पीने की आदत होती है। चीनी के अधिक इस्तेमाल से शरीर में शुगर और फैट बढ़ता है। इससे मोटापा और मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो मीठी चाय से तौबा करें। खासकर, फुल क्रीम दूध से बनी चाय बिल्कुल न पिएं। इससे आपका वजन बढ़ सकता है। वहीं, खाने में भी चीनी का भी इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें।

नाश्ता न करना

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग रात तक जागते हैं और सुबह देर से उठते हैं। इसके लिए लोगों के पास पर्याप्त समय नहीं होता है। सुबह देर से उठने की वजह से लोग घर पर ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं। वहीं, ऑफिस में जंक फूड्स का सेवन करते हैं। इससे वजन बढ़ने लगता है। आप ऐसी गलती बिल्कुल ना करें। ब्रेकफास्ट बिल्कुल स्किप न करें। नाश्ते में फल और फाइबर रिच फूड्स का सेवन करें।

पानी न पीना

अक्सर लोग दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। अगर आप भी बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपने दिन की शुरुआत गुनगुने गर्म पानी से करें। इससे मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है। साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। वहीं, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी