Garlic Home Remedies: मौसमी सर्दी-जुकाम ने कर रखा है परेशान या मोटापा ने, लहसुन से करें इन सबका इलाज

Garlic Home Remedies कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है लहसुन। खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा आप लहसुन के इस्तेमाल से कई सारी सेहत संबंधी समस्याएं भी दूर कर सकते हैं तो आइए जानते है लहसुन के कुछ ऐसे ही औषधीय गुणों और इसके इस्तेमाल के तरीकों के बारे में विस्तार से। खुजली से लेकर बीपी तक में फायदेमंद है लहसुन।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Fri, 30 Jun 2023 09:42 PM (IST) Updated:Sat, 01 Jul 2023 07:17 AM (IST)
Garlic Home Remedies: मौसमी सर्दी-जुकाम ने कर रखा है परेशान या मोटापा ने, लहसुन से करें इन सबका इलाज
Garlic Home Remedies: लहसुन से पाएं इन समस्याओं से राहत

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Garlic Home Remedies: किचन में मौजूद लहसुन का इस्तेमाल ज्यादातर सब्जी और दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन लहसुन में कई प्रकार के न्यूट्रिशन पाए जाते हैं, जो हमारी बॉडी के लिए जरूरी होते हैं, यह एक नेचुरल एंटीबायोटिक की तरह हमारे शरीर में कार्य करता है। लहसुन में एलियम नामक एंटीबायोटिक होता है। लहसुन एक आयुर्वेदिक औषधि है। यह मानव शरीर में होने वाली बीमारियों को दूर करने में सहायता करता है, जैसे- बबासीर, कब्ज, कान और दांत दर्द आदि। आइए जानते हैं लहसुन के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में।

लहसुन के घरेलू उपचार

1. अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं, तो आपको रोजाना एक या दो लहसुन की कली का सेवन करना चहिए। 

2. गुनगुने पानी में लहसुन डालकर पीने से कब्ज और बवासीर जैसी बीमारियों में राहत मिलती हैं।

3. लहसुन का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल में रहता है और हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम्स दूर रहती हैं। 

4. खुजली से निजात पाने के लिए लहसुन का पेस्ट प्रभावित जगह पर लगाएं, खुजली की समस्या दूर हो जाएगी।

5. युवा अवस्था में कील-मुहासों से परेशानी से निजात पाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की कच्ची कली का सेवन करें, जिससे खून साफ रहता है और कील-मुहासों की समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।

6. मौसमी सर्दी-खांसी होने से राहत पाने के लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद साबित होगा।

7. मोटापे से परेशान हैं, तो लहसुन का सेवन बहुत लाभदायक है। रोजाना खाली पेट लहसुन का सेवन करें। वजन कम करने में मदद मिलेगी।

8. दांत दर्द की परेशानी से निपटने के लिए लहसुन की कली को दांतों के बीच दबाने से या लहसुन का तेल दांत पर लगाने से दर्द में आराम मिलता है।

9. लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है साथ ही कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से लड़ने में हमारी मदद करता है।

10. सांस के रोगी के लिए लहसुन के साथ घी का सेवन करने से लाभ मिलता है।

Pic credit- freepik

chat bot
आपका साथी