जामुन के आयुर्वेदिक फायदे, चेहरे पर निखार लाने के साथ ही झाइयों की परेशानी को भी करता है दूर

जामुन को आयुर्वेद में भी खाने की सलाह दी जाती है। खाने में मीठा जामुन कई सारे रोगों से छुटकारा दिलाने में भी बहुत ही फायदेमंद होता है।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Mon, 11 Mar 2019 04:31 PM (IST) Updated:Mon, 11 Mar 2019 04:31 PM (IST)
जामुन के आयुर्वेदिक फायदे, चेहरे पर निखार लाने के साथ ही झाइयों की परेशानी को भी करता है दूर
जामुन के आयुर्वेदिक फायदे, चेहरे पर निखार लाने के साथ ही झाइयों की परेशानी को भी करता है दूर

जामुन को बहुत से नामों से जाना जाता है जैसे – राजमन, काला जामुन, ब्लैकबेरी और जमाली आदि। जामुन एक मौसमी फल होता है। जामुन अम्लीय और कसैली प्रकृति का फल होता है और स्वाद में भी मीठा होता है। जामुन एक आयुर्वेदिक हर्ब होता है। जामुन को खाने से बहुत से रोग दूर हो जाते हैं। जामुन को आयुर्वेद में भी खाने की सलाह दी जाती है। अम्लीय स्वभाव की वजह से इसे नमक के साथ खाया जाता है। जामुन का प्रभाव ठंडा होता है। जामुन की कई देशी और विदेशी किस्मे पायी जाती हैं, आइए जानते हैं जामनु के फायदे और गुण के बारे में, इतना ही नहीं ये कई सारी बीमारियों के इलाज में भी कारगर हैं।
जामुन के आयुर्वेदिक उपाय
डायरिया
जामुन के फल का रस 1 चम्मच बकरी के दूध के साथ लें, फायदा मिलेगा।
अपच की परेशानी
जामुन के सिरके का प्रयोग करें। जामुन के फल का प्रयोग करें।

झाइयों की परेशानी
जामुन की पत्तियों आम, दारूहरिद्रा, हल्दी, गुड़ के साथ दही के पानी में लें।
चेहरे पर आएगी चमक
एक्ने की परेशानी दूर होती है।
फलमज्जा के चूर्ण का लेप लगाएं।

chat bot
आपका साथी