कोविड को समर्पित वार्षिक स्वास्थ्य सम्मेलन ‘फिक्की हील 2020’ 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक

वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस कार्यक्रम का थीम ‘‘कोविड के बाद स्वास्थ्य सेवा-एक नई शुरुआत’ है। इस दौरान पैनल डिस्कशन के साथ-साथ मुख्य सत्र भी होंगे जिनमें स्वास्थ्य सेवाओं के सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। तीन दिन के लंबे आयोजन में कई बिजनेस सेशन होंगे।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 04:11 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 04:11 PM (IST)
कोविड को समर्पित वार्षिक स्वास्थ्य सम्मेलन ‘फिक्की हील 2020’ 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक
कोविड-19 ने दुनियाभर के हेल्थकेयर सिस्टम की कमियां उजागर की हैं।

नई दिल्ली। वार्षिक स्वास्थ्य सम्मेलन ‘फिक्की हील 2020’ 29 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच आयोजित होने जा रहा है। वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस कार्यक्रम का थीम ‘‘कोविड के बाद स्वास्थ्य सेवा-एक नई शुरुआत’ है। इस दौरान पैनल डिस्कशन के साथ-साथ मुख्य सत्र भी होंगे, जिनमें स्वास्थ्य सेवाओं के सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा, स्वास्थ्य सेवा आपूर्ति, दवा, निदान, चिकित्सा उपकरण, पारंपरिक चिकित्सा के विभिन्न पक्षों के साथ-साथ डिजिटल स्वास्थ्य जैसे विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा होगी।

कोविड-19 ने दुनियाभर के हेल्थकेयर सिस्टम की कमियां उजागर की हैं। खासकर महामारी के इलाज के मामले में पूरी दुनिया कमजोर दिख रही है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई अवसर निकल आए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए विभिन्न संस्थाओं के बीच सहयोग की जरूरत है, जिसके लिए यह कार्यक्रम एक मंच का काम कर सकता है।

तीन दिन के लंबे आयोजन में कई बिजनेस सेशन होंगे। इनके बिषय हैं- ‘वायरल होती डिजिटल क्रांति’, फार्मा उद्योग का बदलता परिदृश्य, मेक इन इंडिया के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण, निदान-महामारी और इसके बाद कोविड-19 के सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन, घर पर स्वास्थ्य सेवा, कोविड के बाद कैसी हो दुनिया की तैयार आदि। इसमें शामिल होने के लिए फिक्की की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करवाना होगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू करेंगे और इसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के साथ स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई हस्तियां होंगी।

chat bot
आपका साथी