Exercise Effect On Heart: कोरोना के मरीजों को एक्सरसाइज करने से हो सकता है हृदय रोग - रिसर्च

Exercise Effect On Heart एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि कोरोना पॉजिटिव पेशेंट के लिए एक्सरसाइज करना सेहत के साथ खिलवाड़ करना होगा।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2020 02:45 PM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2020 02:45 PM (IST)
Exercise Effect On Heart: कोरोना के मरीजों को एक्सरसाइज करने से हो सकता है हृदय रोग - रिसर्च
Exercise Effect On Heart: कोरोना के मरीजों को एक्सरसाइज करने से हो सकता है हृदय रोग - रिसर्च

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि व्यायाम करना, हमारी हेल्थ के लिए अच्छा है। नियामित एक्सरसाइज से हमारा वज़न कंट्रोल रहता है। एक्सरसाइज हमारे ब्लड शुगर को कंट्रोल रखती है, दिल और सांस के रोगों के जोखिम को कम करती है। इतना ही नहीं एक्सरसाइज हमें मानसिक रुप से भी सेहतमंद रखती है। विशेषज्ञों की माने तो हर इनसान को लंबी उम्र और बीमारियों से दूर रहने के लिए रोजाना 30 से 45 मिनट व्यायाम करना चाहिए। जहां एक्सरसाइज का हमारी लाइफ में इतना महत्व है, वहीं एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि कोरोना पॉजिटिव पेशेंट के लिए एक्सरसाइज करना सेहत के साथ खिलवाड़ करना होगा। अध्ययन के मुताबिक कोरोनावायरस से पीड़ित होने पर व्यायाम करने से घातक संक्रामक बीमारी के लक्षण और बिगड़ सकते हैं।

व्यायाम और कोरोनावायरस कैसे जुड़े हुए हैं:

जामा कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन के अनुसार, जर्मन शोधकर्ताओं ने पाया, कि मरीज में कोरोनोवायरस संक्रमण के कम लक्षण मौजूद होने पर पीड़ित के लिए थोड़ी एक्सरसाइज करना भी खतरनाक हो सकता है। कोरोना पीड़ित होने पर एक्सरसाइज दिल की गंभीर बीमारी को जन्म दे सकती है। यह COVID-19 के लक्षणों को और भी बदतर बना सकती है। इतना ही नहीं एक्सरसाइज कुछ रोगियों के लिए मायोकार्डिटिस का कारण भी बन सकती है, जो हृदय की मांसपेशी (मायोकार्डियम) की सूजन है।

अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कोरोना से जंग जीत चुके 100 व्यस्कों का कॉर्डियक एमआरआई टेस्ट किया। आधे लोगों में कोरोना के माइल्ड लक्षण थे, जबकि 18 फीसदी कोरोना पॉजिटिव में कोई भी लक्षण मौजूद नहीं थे। ये परिक्षण कोविड पेशेंट के ठीक होने के दो महीनों बाद किया गया था, उस समय उनमें से किसी में भी हृदय की कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन उनमें से 78 के दिलों में संरचनात्मक परिवर्तन हुए और 60 में मायोकार्डिटिस था।

आपको बता दें कि व्यायाम करते समय, हमारे हृदय का कार्डियक आउटपुट बढ़ता है। एक्सरसाइज हमारे दिल को क्षति पहुंचाने का कारण बन सकती है।

आप कोरोना पॉजिटिव है, तो आपको अपने हार्ट रेट पर नज़र रखने की जरुरत है। अगर इस दौरान आपके हृदय की गति अचानक बढ़ जाती है और आपको सांस लेने में मुश्किल होती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। 

                    Written By: Shahina Noor

chat bot
आपका साथी