Heart Health Tips: रखना चाहते हैं हृदय को सेहतमंद, तो रोजाना सुबह-शाम पिएं गुलाबी चाय

Heart Health Tips जानकारों की मानें तो गुलाबी चाय पीने से पेट संबंधी विकार हो दूर होते हैं। खासकर कब्ज की समस्या दूर होती है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना सुबह गुलाबी चाय पीएं। इससे कब्ज में आराम मिलता है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Tue, 31 Jan 2023 09:20 PM (IST) Updated:Tue, 31 Jan 2023 09:20 PM (IST)
Heart Health Tips: रखना चाहते हैं हृदय को सेहतमंद, तो रोजाना सुबह-शाम पिएं गुलाबी चाय
Heart Health Tips: रखना चाहते हैं हृदय को सेहतमंद, तो रोजाना सुबह-शाम पिएं गुलाबी चाय

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Heart Health Tips: गलत खानपान, खराब दिनचर्या और अत्यधिक तनाव लेने से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। गलत खानपान से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगते है। इससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, अत्यधिक तनाव लेने उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। हाई बीपी से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए हृदय का सेहतमंद रहना जरूरी है। अगर आप भी हृदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो रोजाना गुलाबी चाय का सेवन कर सकते हैं। इस चाय को पीने से हृदय स्वस्थ रहता है। कई शोधों में भी खुलासा हुआ है कि गुलाबी चा पीने से हृदय स्वस्थ रहता है। इसके लिए रोजाना हर्बल चाय जरूर पिएं। आइए, इस चाय के फायदे जानते हैं-

गुलाबी चाय के फायदे

-हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गुलाबी चाय में कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। इसके लिए वेट लॉस करने वाले लोग भी गुलाबी चाय का आनंद उठा सकते हैं। डॉक्टर से सलाह लेकर मात्रा बढ़ाएं। सामान्यतः दिन में एक या दो कप गुलाबी चाय पीने की सलाह दी जाती है।

-इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से स्ट्रेस रिलीज होता है। तनाव कम होने से उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हाई बीपी कंट्रोल में रहने से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए हृदय रोग के मरीजों को गुलाबी चाय जरूर पीनी चाहिए।

-गुलाबी चाय के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। बदलते मौसम में होने वाली मौसम बीमारियों से बचाव में गुलाबी फायदेमंद साबित होती है। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए रोजाना गुलाबी चाय पी सकते हैं।

-जानकारों की मानें तो गुलाबी चाय पीने से पेट संबंधी विकार हो दूर होते हैं। खासकर, कब्ज की समस्या दूर होती है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना सुबह गुलाबी चाय पीएं। इससे कब्ज में आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी