समर सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं ये ड्रिंक्स

समर सीजन में खीरे को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। खीरे में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें विटामिन-बी पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। साथ ही कैलोरी बहुत कम होती है। इन गुणों के चलते डॉक्टर खीरा पानी पीने की सलाह देते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 10:15 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 10:15 AM (IST)
समर सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं ये ड्रिंक्स
समर सीजन में खीरे को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस वजह से वर्क आउट सेंटर समेत सभी सार्वजिनक स्थल बंद हैं। लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। लंबे समय तक बिना वर्क के भरपेट डाइट लेने से वजन बढ़ते लगता है। विशेषज्ञों की मानें तो आजकल के लोग जंक फ़ूड का अधिक सेवन करते हैं। साथ ही कैलोरी भी अधिक गेन करते हैं। इन कारणों के चलते कोरोना में मोटापा की समस्या बढ़ी है। इसके लिए सबसे पहले व्यक्ति को अनुशासित रहना जरूरी है। इसके अलावा, कैलोरी गेन के अनुपात में कैलोरी बर्न करनी चाहिए। खासकर गर्मी के दिनों में बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान काम होता है। इस मौसम में लोग कम खाते हैं और पानी समेत मौसमी ड्रिंक्स अधिक पीते हैं। इससे बढ़ते वजन को इंस्टेंट कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

नींबू-पुदीना ड्रिंक

डॉक्टर हमेशा कैलोरी बर्न करने के लिए नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो वजन घटाने में सहायक होते हैं। नींबू से डेड स्किन यानी मृत त्वचा बाहर निकल जाती है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच नींबू का रस और पुदीने के पत्ते को मिलाकर रोजाना खाली पेट पिएं। इससे न केवल बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और पाचन संबंधी समस्या भी दूर हो जाती है।

खीरा पानी पिएं

समर सीजन में खीरे को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। खीरे में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें विटामिन-बी, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। साथ ही कैलोरी बहुत कम होती है। इन गुणों के चलते डॉक्टर खीरा पानी पीने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है। इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेट खीरा पानी पिएं।

सेब और दालचीनी ड्रिंक पिएं

सेब और दालचीनी फैट बर्न करने के लिए सबसे बेहतरीन ड्रिंक है। इसके लिए एक बोतल पानी में एक टुकड़ा दालचीनी और सेब के टुकड़े को डालें। आप चाहे तो सेब के सिरके का भी यूज कर सकते हैं। इस ड्रिंक के सेवन से फैट बर्न होता है। साथ ही मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है और लंबे समय तक पेट भरा रहता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

chat bot
आपका साथी