Too Much Fiber Side Effect: अगर वज़न कंट्रोल करने के लिए सलाद का सेवन ज्यादा करते हैं तो उसके चार साइड इफेक्ट्स जान लें

लोग मोटापा कंट्रोल करने के लिए भूख की तृप्ति सलाद खाकर करते हैं। माना जाता है कि फाइबर का सेवन लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। लेकिन आप जानते हैं जरूरत से ज्यादा और हर समय सलाद का सेवन आपकी सेहत को खराब कर सकता है।

By Shahina NoorEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 12:00 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 12:00 PM (IST)
Too Much Fiber Side Effect: अगर वज़न कंट्रोल करने के लिए सलाद का सेवन ज्यादा करते हैं तो उसके चार साइड इफेक्ट्स जान लें
जरूरत से ज्यादा और हर समय सलाद का सेवन आपकी सेहत को खराब कर सकता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Too Much Fiber Side Effect: मोटापा ऐसी परेशानी है जिससे ज्यादातर लोग परेशान है। कोरोनाकाल में लम्बे लॉकडाउन में मोटापा के शिकार लोगों की संख्या में इज़ाफा हुआ है। मोटोपा तेज़ी से पनपने वाली ऐसी बीमारी है जो खराब डाइट, फिजिकल एक्टिविटी में कमी, हार्मोन के बदलाव, दवाईयों के अधिक सेवन की वजह से पनपता है। मोटापा कंट्रोल करने के लिए लोग जिम करते हैं, डाइट में तरह-तरह के फूड का सेवन करते हैं, साथ ही डाइट कंट्रोल भी करते हैं।

अक्सर लोग मोटापा कंट्रोल करने के लिए भूख की तृप्ति सलाद खाकर करते हैं। माना जाता है कि फाइबर का सेवन लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। लेकिन आप जानते हैं जरूरत से ज्यादा और हर समय सलाद का सेवन आपकी सेहत को खराब कर सकता है। मोटापा कंट्रोल करने के लिए सलाद का अत्याधिक सेवन बॉडी में कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकता है।

सलाद का कब और कितनी मात्रा में करें सेवन

सप्ताह में सिर्फ दो बार सलाद का सेवन आपकी सेहत के लिए उपयुक्त है। रात में सलाद का सेवन आपके पाचन पर भार बढ़ा सकता है, इसलिए दिन में ही सलाद का सेवन करें। अगर आपको गैस की परेशानी है तो सलाद का सेवन नहीं करना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं कि सलाद का ज्यादा इस्तेमाल किस तरह सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

सलाद के सेहत के लिए साइड इफेक्ट

ज्यादा फाइबर का सेवन पेट और मेटाबॉलिज्म पर भार बढ़ाता है। ज्यादा फाइबर बॉडी में ड्राइनेस को बढ़ाता है, इससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है। हम लोग अच्छे से और लंबे समय तक कच्ची सब्जियों को चबा नहीं सकते जैसे जुगाली करने वाले जानवर चबाते है। फाइबर के ज्यादा सेवन से पेट में दर्द और गैस की शिकायत हो सकती है। इससे जोड़ों में दर्द भी हो सकता है। डिनर लाइट होना चाहिए इसका मतलब यह नहीं कि रात में ज्यादा सलाद का सेवन किया जाए। अगर रात में ज्यादा सलाद खाएंगे, तो इसे पचाने के लिए रात में आंतों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी इसलिए डिनर में सलाद को खाने से परहेज़ करें। नियमित रूप से फाइबर का सेवन बालों को पतला कर सकता है, इससे बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। फाइबर का सेवन शुरुआत में डाइजेशन में मदद कर सकता हे, लेकिन नियमित सेवन करने से आंतों में ड्राइनेस होने लगती है जिससे आंत के संकुचन में बाधा पहुंचती है।  

 डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी