बदलते मौसम से खुद को सुरक्षित और सेहतमंद बनाए रखने के लिए दही और छांछ को करें डाइट में शामिल

गर्मियों के मौसम में हर किसी को एतिहात बरतने की जरूरत होती है। तो इसके लिए अपनी डाइट को पूरी तरह से बदलने की जगह बस उसमें दही और छांछ की मात्रा शामिल करें और बने रहें सेहतमंद।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 08:43 AM (IST)
बदलते मौसम से खुद को सुरक्षित और सेहतमंद बनाए रखने के लिए दही और छांछ को करें डाइट में शामिल
बदलते मौसम से खुद को सुरक्षित और सेहतमंद बनाए रखने के लिए दही और छांछ को करें डाइट में शामिल

गर्मी का मौसम आजकल अपने शबाब पर है, लेकिन इसके साथ ही मौसम में अचानक बदलाव भी होते रहते हैं। मौसम में लगातार परिवर्तन होते रहने के कारण हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होती है। इसके कारण बहुत से वायरस और बैक्टीरिया हमें बीमार कर सकते हैं। अगर आप चाहती हैं कि इस मौसम में बीमारियां आपके आसपास न फटकें तो इसके लिए अपनी सेहत को दुरुस्त रखना होगा। अपनी सेहत को कैसे सही रखा जाए इसके लिए हमें अपनी रोजाना की डाइट में हरी सब्जियों, मौसमी फलों (खासकर विटामिन सी और पानी से भरपूर) के साथ ही दही और छांछ की भी मात्रा शामिल करनी चाहिए।

दही और छांछ

ये दोनों कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खासकर इनमें प्रोटीन भरपूर होता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। दही पाचनतंत्र को सही रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह वजन कम करने में भी सहायक है और हृदय संबंधी समस्याओं से बचाने में काफी कारगर है। दही के सेवन से हाइपरटेंशन से भी राहत मिलती है। कई शोधों से पता चला है कि दही का सेवन करने से चिंता और तनाव जैसी मानसिक समस्याओं से काफी राहत मिलती है। गर्मी के मौसम में दही का प्रयोग करते रहने से विभिन्न प्रकार की पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। दही दांतों की मजबूती के लिए भी लाभदायक होता है। इसी प्रकार छांछ अर्थात मट्ठा न केवल पाचनतंत्र को सही रखता है, बल्कि शरीर में विटामिंस की कमी नहीं होने देता है। यह हृदय के लिए फायदेमंद होने के साथ ही ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है। छांछ में काफी मात्रा में कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है। इसलिए यह दांतों के लिए भी लाभदायक होता है। इसमें मिलने वाले विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थो को बाहर निकालने में काफी मदद करते हैं। 

कविता त्रिपाठी, सीनियर डाइटीशियन

chat bot
आपका साथी