Best Christmas Outfit: क्रिसमस पर गाउन है बेस्ट ड्रेस, कैटरीना और एश्वर्या राय से लें स्टाइलिंग टिप्स
Best Christmas Outfit Gown Pattern क्रिसमस अब कुछ ही दिन दूर है। इस मौके पर आप खुद को स्पेशल दिखाना चाहती हैं तो आपके लिए बेस्ट ड्रेस गाउन है। गाउन हमेशा ही ट्रेंड में रहता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Best Christmas Outfit Gown Pattern: क्रिसमस अब कुछ ही दिन दूर है। इस मौके पर आप खुद को स्पेशल दिखाना चाहती हैं तो आपके लिए बेस्ट ड्रेस गाउन है। गाउन हमेशा ही ट्रेंड में रहता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अकसर ही गाउन में जलवा बिखेरते दिख जाती हैं। एक्ट्रेस के स्टाइलिंग टिप्स फॉलो कर आप भी जलवा कायम कर सकती हैं। ठंड से बचने के लिए गाउन पर ब्लेजर भी पहनना नया लुक देने वाला हो साबित होता है।
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री एश्वर्या राय बच्चन अकसर ही बड़े इवेंट्स, फेस्टिवल्स के मौकों पर गाउन में नजर आती हैं। लेकिन, वह हमेशा एंकल लेंथ के हल्के गाउन पहनती हैं। इससे उन्हें कैरी करने में मुश्किल नहीं आती है। इस तरह के गाउन आपको स्पेशन लुक देने में हमेशा कारगर साबित होते हैं।
अभिनेत्री कैटरीना कैफ से भी गाउन को कैरी करने और स्टाइलिंग करने के टिप्स लिए जा सकते हैं। कैटरीना अपनी कई मूवीज के गानों में गाउन में नजर आ चुकी हैं। कैटरीना हाल ही में ग्रीन कलर के गाउन में दिखाई दी थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस गाउन की खास बात यह थी कि इसकी स्लीव्स जालीदार थीं।
क्रिसमस पर अगर आप गाउन के साथ देसी टच देना चाहती हैं तो आपको सोनम कपूर का रेड हॉट गाउन पहनना चाहिए। यह क्रिसमस के मौके पर आपको बेस्ट लुक देने वाला साबित हो सकता है। इस गाउन के साथ बालों को फूलों और पत्तियों की मदद से बांधा जाता है।
View this post on Instagram✨❤️20 years with Longines🌟🎊 Super Precious n Super Special 💖✨
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on Oct 31, 2019 at 3:42am PDT
इसी तरह दीपिका पादुकोण का स्लीवलेस लाइट ब्लैक गाउन लंगी इयरिंग के साथ आपको अलग लुक दे सकता है। वहीं, मौनी रॉय का येलो कलर का फ्यूजर गाउन आपको लाजवाब बना सकता है। वहीं, आलिया भट्ट का ब्ल्यू गाउन विथ जालीदार स्लीव्स आपके लिए ठंड के मौसम में सबसे मुफीद आउटफिट हो सकता है। खास बात यह है कि इस तरह के गाउन ऑनलाइन आसानी से खरीदे जा सकते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on Oct 19, 2019 at 10:29am PDT