हर एक स्किन टोन पर जंचती है रेड लिपस्टिक, बोल्ड और यंग दोनों ही लुक के लिए है बेस्ट

रेड लिपस्टिक एक बोल्ड शेड है इसे लगाने से कई लड़कियां परहेज़ करती हैं क्योंकि उनका मानना है कि यह शेड सभी पर नहीं फबता। जानें यहां रेड लिप कलर कैसे खूबसूरती से करें अप्लाई।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 09:56 AM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 09:56 AM (IST)
हर एक स्किन टोन पर जंचती है रेड लिपस्टिक, बोल्ड और यंग दोनों ही लुक के लिए है बेस्ट
हर एक स्किन टोन पर जंचती है रेड लिपस्टिक, बोल्ड और यंग दोनों ही लुक के लिए है बेस्ट

नए-नए लिपस्टिक शेड्स खरीदना और उसमें अपना खूबसूरत लुक फ्लॉन्ट करना हर लड़की को पसंद होता है लेकिन चाहे आपके पास कितने भी लिप कलर क्यों न हों, रेड लिपस्टिक की बात ही अलग होती है। इस लिप कलर में आपकी खूबसूरती कई गुना तक बढ़ जाती है। ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा बताती हैं कि रेड लिप कलर सभी की मेकअप किट में होना चाहिए।

हर एक स्किन टोन पर जंचेगी

रेड लिप कलर सभी स्किन टोन पर जंचती है और इसे आप येलो से लेकर ब्राउन, ग्रीन, पिंक, ऑरेंज ज्यादातर आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। रेड गाउन पर रेड लिपस्टिक लगाकर न सिर्फ चेहरे पर ग्लो आएगा बल्कि आप बोल्ड एंड ब्यूटीफुल भी नज़र आएंगी।

बस दें एक मिनट

अगर सुबह की जल्दबाज़ी में मेकअप करने का वक्त नहीं मिल पाता तो रेड लिपस्टिक आपके डल लुक में जान डाल देगी। चेहरे पर बीबी क्रीम, आंखों में काजल और होंठों पर रेड लिपस्टिक लगाकर मिनटों में अपने लुक को बना सकती हैं ग्लैमरस।

डार्कनेस छिपाएं

दूसरे शेड्स की तुलना में रेड लिपस्टिक एक ही स्ट्रोक में होंठों की डार्कनेस छिपा देती है। वहीं यह शेड देर तक लगाने पर भी फीका नज़र नहीं आता बल्कि अपनी रेडनेस बनाए रखता है जबकि दूसरे शेड्स फेड होने पर खराब दिखते हैं।

सभी पर करती है सूट

रेड लिप कलर हर स्किन टोन पर जंचता है इसलिए इसे बेझिझक खरीदें। शुरुआत ब्रिक रेड से कर सकती हैं।मिलता है यंगर लुक

रेड से आपको खूबसूरत यंगर लुक मिल सकेगा। यह आपके चेहरे पर ब्राइटनेस और चार्म लाता है, जिससे आप यंग और एनर्जेटिक नज़र आती हैं। वहीं रेड कलर आपके दांतों को व्हाइट दिखाता है। ज़्यादातर रेड लिपस्टिक ब्लू अंडरटोन शेड्स के साथ आते हैं इसलिए ये दांतों के कलर को कंसील कर इसे ब्राइट और व्हाइट लुक देते हैं।

chat bot
आपका साथी