Lipstick Mistakes: कहीं आप भी नहीं करतीं लिप्सटिक लगाते वक्त ये ग़लतियां!

Lipstick Mistakes हम आपको बता रहे हैं लिपस्टिक लगाने के 5 बेस्ट तरीके। तो आइए जानते हैं कि ग़लती किए बिना लिपस्टिक लगाने का सही तरीका क्या है?

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 05:32 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 03:23 PM (IST)
Lipstick Mistakes: कहीं आप भी नहीं करतीं लिप्सटिक लगाते वक्त ये ग़लतियां!
Lipstick Mistakes: कहीं आप भी नहीं करतीं लिप्सटिक लगाते वक्त ये ग़लतियां!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lipstick Mistakes: लिपस्टिक मैक-अप का सबसे अहम हिस्सा है। इसके बिना आपका मेकअप अधूरा लगेगा। ज़्यादातर महिलाएं अपने बैग में भले ही मैक-अप न रखती हों, लेकिन लिपस्टिक ज़रूर रखती हैं। इसकी वजह यह है कि सिर्फ एक लिपस्टिक आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। उसके बाद आपको किसी और चीज़ की ज़रूरत नहीं पड़ती। 

लिपस्टिक आपका लुक ज़रूर बदल देती है लेकिन अगर इसे होठों पर ठीक से न लगाया जाए तो यह आपके लुक को बिगाड़ भी सकती हैं। हम आपको दे रहे हैं लिपस्टिक लगाने के 5 खास टिप्स। तो आइए जानते हैं कि लिपस्टिक लगाने का सही तरीका क्या है?

टिप-1: लिपस्टिक लगाने से पहले इस बात का ख्याल ज़रूर रखें कि कहीं आपके होंठ फटे या सूखे न हों। अगर ऐसा है तो इन पर पहले वैसलीन या कोई भी लिप बाम लगाएं। इसके बाद आप लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। 

टिप-2: लिपस्‍टिक लगाने से पहले लिप पेंसिल से आउटलाइन ज़रूर बना लें। इससे होंठों का आकार उभरकर आता है, लिपस्टिक ज्यादा आकर्षक दिखती है और साथ ही लिपस्टिक लगाने में आसानी भी होती है।

टिप-3: अगर आप लिपस्ट‍िक का सिर्फ एक ही कोट लगाएंगी तो वह बहुत जल्दी हट सकती है। लिपस्ट‍िक के कम से कम दो-तीन कोट तो जरूर लगाएं। 

टिप-4: साथ ही अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। ऐसा रंग चुने जो आपके स्किन टोन को और उभारे।

टिप-5: आखिरी ज़रूरी बात, लिपस्ट‍िक का एक कोट लगाने के बाद होंठों पर उंगलियों से हल्का सा पाउडर लगाएं, ऐसा करने से लिपस्ट‍िक पूरी तरह सेट हो जाती है। इसके बाद अगर आपको लग रहा हो कि लिपस्ट‍िक हल्की लग रही है, तो एक कोट और लगा सकती हैं।

chat bot
आपका साथी