गर्मियों के लिए बेस्ट एपेटाइजर है 'बाजरा-मोरिंगा सूप', जो है बेहद टेस्टी

सूप तो सर्दियों में बेस्ट एपेटाइज़र का काम कता है। ऐसे में गर्मी का क्या? क्यों न इस गर्मी कोल्ड सूप ट्राई करें। यह कोल्ड सूप बाजरे से बनाया गया है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Wed, 15 Jun 2022 09:17 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jun 2022 09:17 PM (IST)
गर्मियों के लिए बेस्ट एपेटाइजर है 'बाजरा-मोरिंगा सूप', जो है बेहद टेस्टी
गर्मियों के लिए बेस्ट एपेटाइजर है 'बाजरा-मोरिंगा सूप', जो है बेहद टेस्टी

विधि :

- एक गहरे बर्तन में बाजरे का आटा और छाछ अच्छी तरह मिलाएं। इसमें लगभग एक कप पानी मिलाएं।
- कड़ाही में देसी घी गर्म होने के लिए रखें। इसमें हींग और मिर्च डालें। अब इसमें मोरिंग के फूल डालकर कम से कम पांच मिनट मीडियम आंच पर भूनें।
- अब इसमें बाजरे का आटा और छाछ का मिश्रण डालें और लगातार चलाते रहें। जब उबाल आ जाए, तो गैस मध्यम कर दें और हल्दी के साथ नमक डालकर 5-7 मिनट तक चलाते रहें। जब सूप ठंडा हो जाए तो इसे बोल में निकालें। फिर थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखकर दें। सर्व करने से पहले अच्छी तरह चलाएं और लुत्फ उठाएं।
टिप्स
यह बहुत ही हल्का और सुपाच्य है। सूप के ऊपर से फ्राइड प्याज की स्लाइस और फ्राई किए हुए ब्रेड चंक्स डालें। ऐसा करने से सूप का स्वाद बढ़ जाएगा।

Pic credit- thekitchn/Pinterest

chat bot
आपका साथी