सचिन मार्शल आ‌र्ट्स के खाते में दो स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक

अनुगुल जिला के तालचेर में आयोजित 27वां ओडिशा वुशु चैंपियनशिप में बड़बिल के सचिन महंतो मार्शल आ‌र्ट्स के आठ खिलाड़ियों ने पदक जीतकर नगर को गौरवान्वित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 08:25 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 08:25 PM (IST)
सचिन मार्शल आ‌र्ट्स के खाते में दो स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक
सचिन मार्शल आ‌र्ट्स के खाते में दो स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक

संवाद सूत्र, बड़बिल : अनुगुल जिला के तालचेर में आयोजित 27वां ओडिशा वुशु चैंपियनशिप में बड़बिल के सचिन महंतो मार्शल आ‌र्ट्स के आठ खिलाड़ियों ने पदक जीतकर नगर को गौरवान्वित किया है। कोच सचिन महंतो के नेतृत्व में वसीम आलम ने वरिष्ठ वर्ग के 90 किग्रा में स्वर्ण, कार्तिक बहादुर ने युवा वर्ग के 56 किग्रा. में स्वर्ण, जजाति केसरी महापात्रा वरिष्ठ वर्ग के 85 किग्रा. में रजत पदक, नरेश कुमार बेहेरा 56 किग्रा में रजत, राजू पात्रा कनिष्ठ वर्ग के 56किग्रा में रजत, विकास नायक 48 किग्रा में रजत, रथ नायक 45 किग्रा में रजत और बापी चटर्जी 45 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। मंगलवार को विजेताओं के लौटने पर कोचिंग संस्थान के अन्य खिलाड़ियों एवं नगरवासियों ने उनका स्वागत किया एवं भविष्य में विजयी अभियान को जारी रखने की कामना की।

chat bot
आपका साथी