लौह अयस्क की ढुलाई में सीकेपी को मिला देश में पहला स्थान

भारतीय रेल में लौह अयस्क की ढुलाई में चक्रधरपुर रेल मंडल को पहला स्थान मिला है। लौह अयस्क की ढुलाई में चक्रधरपुर रेल मंडल ने भारतीय रेल के 73 डिवीजनों को पछाड़ कर यह मुकाम हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 07:44 PM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 07:44 PM (IST)
लौह अयस्क की ढुलाई में सीकेपी को मिला देश में पहला स्थान
लौह अयस्क की ढुलाई में सीकेपी को मिला देश में पहला स्थान

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : भारतीय रेल में लौह अयस्क की ढुलाई में चक्रधरपुर रेल मंडल को पहला स्थान मिला है। लौह अयस्क की ढुलाई में चक्रधरपुर रेल मंडल ने भारतीय रेल के 73 डिवीजनों को पछाड़ कर यह मुकाम हासिल किया है। इसके अलावा चक्रधरपुर रेल मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान 129.58 मिलियन टन माल ढुलाई कर नया कीíतमान स्थापित किया है। रेलवे बोर्ड ने चालू वित्तीय वर्ष में चक्रधरपुर रेल मंडल को 116.73 मिलियन टन माल ढुलाई का टारगेट दिया था। चक्रधरपुर रेल मंडल ने रेलवे बोर्ड के दिए गए टारगेट से 11 प्रतिशत अधिक माल की ढुलाई की है। पिछले वित्तीय वर्ष 2018?19 में चक्रधरपुर रेल मंडल ने 108. 39 मिलियन टन माल की ढुलाई की थी। पिछले वर्ष की तुलना में चक्रधरपुर रेल मंडल ने 20 प्रतिशत अधिक माल की ढुलाई इस वित्तीय वर्ष में की है। चक्रधरपुर रेल मंडल ने मालगाड़ियों से कोयला, आयरन ओर, स्टील, सीमेंट और अन्य सामान की ढुलाई कर टार्गेट को पूरा किया है। सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक ने बताया कि यह सब डीआरएम विजय कुमार साहू के कुशल नेतृत्व और सीनियर डीओएम भास्कर और रेलकर्मियों की कड़ी मेहनत की बदौलत हो सका है। टार्गेट से अधिक माल की ढुलाई होने पर डीआरएम विजय कुमार साहू ने रेल मंडल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी