शहीद की पत्नी को अधिकारियों ने किया सम्मानित

सीआरपीएफ 174 बटालियन ने पुलिस संस्मरण दिवस रविवार को कैंप परिसर में मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 07:08 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 07:08 PM (IST)
शहीद की पत्नी को अधिकारियों ने किया सम्मानित
शहीद की पत्नी को अधिकारियों ने किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, चाईबासा : सीआरपीएफ 174 बटालियन ने पुलिस संस्मरण दिवस रविवार को कैंप परिसर में मनाया। इस अवसर पर बटालियन स्थित शहीद स्थल पर अधिकारियों एवं जवानों को सलामी दी गई। मौके पर समारोह स्थल पर उपस्थित अधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही महान व गौरवशाली है। सन 1959 में आज के ही दिन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की एक छोटी सी टुकड़ी ने भारत-चीन सीमा के पास लद्दाख क्षेत्र के हॉट स्प्रिंग नामक स्थान पर चीनी सैनिकों से जबरदस्त लोहा लिया था एवं उनके दांत खट्टे कर दिए थे। चीनी सैनिक जो हमारी सरहद में घुसने की कोशिश कर रहे थे उनके मंसूबों को हमारे बहादुर सिपाहियों ने नाकाम कर दिया था। इस लड़ाई में हमारे 10 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इसलिए आज का दिन पुलिस संस्मरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन पूरे देश की खाकी वर्दीधारी के लिए गौरव का दिन है। मौके पर कमांडेंट व अधिकारियों तथा जवानों ने उन जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर कमान अधिकारी अरुण झा, उप कामंडेंट एसके सिन्हा, उप कमांडेंट विकास श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इस दौरान जवानों ने रक्तदान भी किया। वहीं बटालियन के अधिकारियों ने शहीद जवान मोतीलाल पुरती एवं फूल ¨सह देवगम के घर जाकर शहीदों की पत्नी से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। साथ ही भेंट स्वरूप उपहार देकर शहीद की विधवाओं को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी