निर्दलों के सिर सेहरा, अभाविप बाजीगर

कोल्हान विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय छात्र संगठन चुनाव में गुरुव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Dec 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 23 Dec 2017 03:00 AM (IST)
निर्दलों के सिर सेहरा, अभाविप बाजीगर
निर्दलों के सिर सेहरा, अभाविप बाजीगर

वेंकटेश्वर राव/मो. तकी, चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय छात्र संगठन चुनाव में गुरुवार को अध्यक्ष, सचिव समेत चार पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियों के सिर पर सेहरा बंधा। इसमें बाजीगर की भूमिका में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाजीगर की भूमिका में रही। जेसीएम ने उपाध्यक्ष पद निर्दल महिला प्रत्याशी का साथ दिया। अंतिम समय तक सियासत करवट बदलती रही और उसकी चाल पर सियासी दलों से छात्र संगठन बौना होते नजर आए।

गुरुवार की शाम को केयू ने चुनाव परिणाम को घोषित कर दिया। विवि छात्र संगठन के अध्यक्ष पद पर जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर के छात्र शत्रुघ्न मुंडा को विजयी घोषित किया गया था। शत्रुघ्न को 08 तो जेसीएम के अनिल सोरेन को 07 वोट प्राप्त हुए। शत्रुघ्न पहले जेसीएम समर्थित प्रत्याशी था, लेकिन उसकी बात नहीं सुनने के कारण निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अभाविप के साथ संपर्क साधा और वे इस रणनीति में कामयाब हो गए। इस चुनाव में निर्दलीयों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) व झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) को खूब छकाया। यही कारण है कि उपाध्यक्ष पद पर चाईबासा महिला कॉलेज की निर्दल प्रत्याशी किरण कुमारी सुंब्रई ने सभी 16 वोट हासिल कर इतिहास रच दिया। अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव पद पर अभाविप के समर्थन से निर्दलीयों ने कब्जा जमाया, वहीं उपाध्यक्ष के पद पर निर्दल प्रत्याशी ने अभाविप-जेसीएम के समर्थन से विजयी घोषित हुई।

--------------

लॉटरी से हुआ संयुक्त सचिव पद फैसला

कोल्हान विश्वविद्यालय के विवि छात्र संगठन चुनाव में संयुक्त सचिव के पद पर फैसला लॉटरी से करना पड़ा। इस पद पर निर्दल प्रत्याशी क्रांतिकारी किसान मोर्चा के उत्तम कुमार और जेसीएम के अश्रि्वनी सिंह को 08-08 वोट मिले। इससे निर्णय के लिए मजबूरी में लॉटरी से करना पड़ा। लॉटरी से उत्तम कुमार को विजयी घोषित किया गया।

-------------

किस पद कौन हुआ विजयी

पद - मिले मत - विजयी प्रत्याशी का नाम - कॉलेज का नाम

1. अध्यक्ष - 08 - शत्रुघ्न मुंडा- जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर।

2. उपाध्यक्ष - 16 - किरण कुमारी सुंब्रई - महिला कॉलेज चाईबासा

3. सचिव - 09 - सुबोध महाकुड़ -चाईबासा पीजी विभाग

4. संयुक्त सचिव -लॉटरी -उत्तम कुमार -सिंहभूम कॉलेज चांडिल

5. उप सचिव - 09 - बीरेंद्र कुमार - को-ऑपरेटिव कॉलेज

----------------

किस पद पर किसे कितने वोट मिले

1. अध्यक्ष - उदय मुर्मू (निर्दल) -00

कीर्ति भूषण प्रमाणिक (अभाविप) - 01

अनिल सोरेन (जेसीएम) - 07

शत्रुघ्न मुंडा (निर्दल) - 08

2. उपाध्यक्ष - किरण कुमारी (निर्दल) - 16

प्रीति पिंगुवा (निर्दल) -00

सत्यनाथ प्रमाणिक (अभाविप) - 00

3. सचिव - सुबोध महाकुड़ (निर्दल)- 09

नव कुमार प्रधान (निर्दल) - 00

रूपेश कुमार पात्र (निर्दल) - 00

ज्योर्तिमय दास (अभाविप) - 07

बासेत हासदा (जेसीएम) - 00

4. संयुक्त सचिव - मंजीत हासदा (निर्दल) - 00

उतम कुमार (केसीएम) -08

अश्रि्वनी सिंह (जेसीएम) -08

नोट : इसमें लॉटरी से उत्तम को विजेता घोषित किया गया।

5. उपसचिव - कृष्णा बोदरा (निर्दल) - 01

संतन पिंगुवा (निर्दल) - 00

वीरेंद्र कुमार (अभाविप) - 09

कमल कुमार (जेसीएम) - 06

chat bot
आपका साथी