सारजमहातु स्कूल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

सरस्वती पूजा के अवसर पर सोनुवा प्रखंड मध्य विद्यालय सारजमहातु में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने पारम्परिक नृत्य के अलावा हिदी नागपुरी व ओड़िया गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Feb 2020 12:10 AM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2020 12:10 AM (IST)
सारजमहातु स्कूल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
सारजमहातु स्कूल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

संवाद सूत्र ,सोनुवा : सरस्वती पूजा के अवसर पर सोनुवा प्रखंड मध्य विद्यालय सारजमहातु में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने पारम्परिक नृत्य के अलावा हिदी, नागपुरी व ओड़िया गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के शुरुआत में स्कूली बच्चों ने अपनी सुरीली आवाज गीत गाये। ग्रामीणों ने बताया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर गांव में त्यौहार का माहौल रहता है। जिसमें स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। मौके पर प्रधान शिक्षक अरखित प्रधान, सुधीर प्रधान, हरिश सोय, रामलाला खंडायत व अंजू सोय समेत काफी संख्या बच्चे उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी