महिला का हत्या का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

मनोहरपुर : आनंदपुर थाना कांड संख्या 8/16 के नामजद अभियुक्त जैकियल कंडुलना को आनंदपुर पुलिस ने गिरफ्

By Edited By: Publish:Wed, 07 Dec 2016 03:09 AM (IST) Updated:Wed, 07 Dec 2016 03:09 AM (IST)
महिला का हत्या का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

मनोहरपुर : आनंदपुर थाना कांड संख्या 8/16 के नामजद अभियुक्त जैकियल कंडुलना को आनंदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जैकियाल कंडुलना ने डुमिरता बाजार में इलिसाबा नामक महिला की हत्या कर दी थी। ज्ञात हो की बुरुकेंदुदा निवासी इलिसाबा तोपनो साप्ताहिक हाट बाजार गई थी। वापस आने के क्रम में गांव के ही फैबियन कंडुलना, जुएल कंडुलना, लूसिया तोपनो और जैकियल कंडुलना से वाद-विवाद हो गया। जिसके बाद चारों ने मिलकर इलिसाबा को मारपीट कर जख्मी कर दिया था। जिसके कारण घर में इलाज के दौरान दो दिन के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। जिसमें आनंदपुर पुलिस फैबियन कंडुलना, जुएल कंडुलना, लूसिया तोपनो को गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है। वहीं फरार आरोपी जैकियल कंडुलना को पुलिस ने सोमवार को डुमिरता बाजार से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी