बुरूनलिता में छउ नृत्य का आयोजन

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : नालिता पंचायत के बुरूनलिता गांव मे छऊ नृत्य कार्यक्रम के मुख्य अ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Jul 2018 06:57 PM (IST) Updated:Sat, 07 Jul 2018 06:57 PM (IST)
बुरूनलिता में छउ नृत्य का आयोजन
बुरूनलिता में छउ नृत्य का आयोजन

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : नालिता पंचायत के बुरूनलिता गांव मे छऊ नृत्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रामलाल मुंडा उपस्थित हुए। इस अवसर पर बुरूनालिता छऊ नृत्य मंडली एवं रायडीह छऊ नृत्य मंडली द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में रामलाल मुंडा ने कहा कि इस क्षेत्र की लोकप्रिय नृत्य कला एवं संस्कृति को बचाना हम सब का कर्तव्य है। इस अवसर पर मुख्यरूप से पार्टी के दिनेश महतो, सोमाय सोय, बबलू कुमार, निरंजन महतो, दायर कोबराय, सोनाराम गोप आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी