Jharkhand Weather Today: पूरे झारखंड में 1 मई तक के लिए अलर्ट, इन जिलों में पड़ेगी खतरनाक 'लू'; भूलकर न करें ये काम
Jharkhand Weather झारखंड में भीषण गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है। गर्मी इतनी भीषण है कि लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। स्थिति यह है कि मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट की जगह अब आरेंज अलर्ट जारी किया है। मतलब हीट-वेव की स्थिति गंभीर हो चली है और आगामी 5 दिनों तक पूरे राज्य का पारा चढ़ता रहेगा।
जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News Hindi: झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य की धरती तप रही है। एकाध जिलों को छोड़ पूरा राज्य हीट-वेव की चपेट में है। गर्मी इतनी है कि लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। स्थिति यह है कि मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट की जगह अब आरेंज अलर्ट जारी किया है। मतलब हीट-वेव की स्थिति गंभीर हो चली है और आगामी 5 दिनों तक पूरे राज्य का तापमान बढ़ेगा।
1 मई तक लोग रहें सावधान, खतरनाक लू की चपेट में पूरा राज्य
जारी रिपोर्ट में बताया गया कि अगले पांच दिनों के दरम्यान राजधानी समेत पूरे राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। राजधानी में भी अब तक का सर्वाधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है जबकि विभागीय पूर्वानुमान में इसके बढ़ने के आसार हैं।
भूलकर न करें ये काम
लिहाजा, भीषण गर्मी में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। कभी भी बिना छाता या कपड़ा के बाहर न निकले। बिना पानी के भी घर से बाहर न निकलें। बच्चों को दोपहर के 12 से 4 के बीच घर से बाहर न निकलने दें। मसालेदार खाने से परहेज करें। हीट-वेव को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति एक मई तक राजधानी में बनी रहेगी।
गर्मी के कारण रांची की सड़कों पर दोपहर कम लोगों की आवाजाही देखी गई। जो लोग बाहर थे कपड़े से सिर को ढंककर ही निकले। वहीं मौसम विभाग ने भी आमजनों को बाहर निकलने से पूर्व समुचित मात्रा में पेयजल लेने और साफ व स्वच्छ तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है।
किसानों के लिए भी सलाह
किसानों को भी तपती गर्मी में खेतों का रुख न करने की सलाह दी गई है अन्यथ हीट-स्ट्रोक की चपेट में आ सकते हैं। जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 28 अप्रैल को राज्य के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां के अलावे धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं कहीं हीट-वेव का असर देखने को मिलेगा, इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं बोकारो, रांची, रामगढ़ और खूंटी जिले में भी हीट-वेव का असर देखने को मिलेगा, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में यह स्थिति एक मई तक देखने को मिलेगी।
ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। वहीं सरायकेला खरसावां में हीट-वेव का सर्वाधिक असर देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस सरायकेला खरसावां का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री गोड्डा का रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में अधिकतम 39.6 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
ये भी पढ़ें