एसपी मयूर पटेल को दी विदाई, नए एसपी आज संभालेंगे प्रभार

जासं, चाईबासा : पश्चिम ¨सहभूम पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल का विदाई समारोह रविवार की देर शाम माधव सभागार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jun 2018 08:55 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jun 2018 08:55 PM (IST)
एसपी मयूर पटेल को दी विदाई, नए एसपी आज संभालेंगे प्रभार
एसपी मयूर पटेल को दी विदाई, नए एसपी आज संभालेंगे प्रभार

जासं, चाईबासा : पश्चिम ¨सहभूम पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल का विदाई समारोह रविवार की देर शाम माधव सभागार में आयोजित किया गया। मयूर पटेल करीब छह माह ही चाईबासा में अपनी सेवा दे पाए। इस दौरान वे सारंडा ऑपरेशन में ही ज्यादा समय व्यस्त रहे। पुलिस विभाग के अनुसार सोमवार को नए कोल्हान डीआइजी कुलदीप द्विवेदी, व पश्चिम ¨सहभूम के पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार गडिदेशी अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इसी लिए पुलिस विभाग ने एक दिन पहले ही विदाई समारोह का आयोजन कर दिया। रविवार होने के कारण जिला प्रशासन के अधिकतर पदाधिकारी मौजूद रहते हैं। इस मौके पर उपायुक्त अरवा राजकमल, उपविकास आयुक्त कमलेश्वर प्रसाद ¨सह, अपर उपायुक्त जय किशोर प्रसाद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आर. रोनीटा, मुख्यालय डीएसपी प्रकाश सोय, जगन्नाथपुर डीएसपी मनोज कुमार झा, चक्रधरपुर डीएसपी सकलदेव राम, इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी दिग्विजय ¨सह सहित न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी