सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

संस, चाईबासा : पश्चिमी ¨सहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शुक्रवार को विधिक सेवा आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 06:45 PM (IST)
सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक
सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

संस, चाईबासा : पश्चिमी ¨सहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शुक्रवार को विधिक सेवा आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन नोवामुंडी प्रखंड के अंतर्गत महुदी ग्राम में किया गया। इस अवसर पर पारा लीगल वालंटियर सनातन तिरीया एवं जयराम तिरिया ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मजदूर निबंधन, 6 से 14 साल के बच्चों को निशुल्क शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह निषेध कानून, डायन प्रथा से संबंधित कानून, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत योजना इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी।

chat bot
आपका साथी