वृद्ध महिला की हत्या कर शव को कुदलीबाद जंगल में छुपाया

पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव में एक वृद्ध महिला की चार लोगों ने मिलकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला का शव कुदलीबाद जंगल के एक गुफा में छुपा दिया। घटना शनिवार रात की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 08:21 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 08:21 PM (IST)
वृद्ध महिला की हत्या कर शव को कुदलीबाद जंगल में छुपाया
वृद्ध महिला की हत्या कर शव को कुदलीबाद जंगल में छुपाया

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव में एक वृद्ध महिला की चार लोगों ने मिलकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला का शव कुदलीबाद जंगल के एक गुफा में छुपा दिया। घटना शनिवार रात की है। सूचना मिलने पर मंगलवार को छोटानागरा पुलिस ने कथित एक आरोपित को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर महिला के शव को जंगल क्षेत्र से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हत्या के मूल कारण का अबतक पता नहीं चल पाया है, पुलिस हत्या के कारण का पता लगा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहदा गांव की रहने वाली लगभग 60 वर्षीय महिला चांदू गागराई दो दिन से लापता थी। चांदू के पोता-पोती ने अपनी दादी की खोजबीन के बाद गांव के मुंडा रोया सिद्धू को अपनी दादी के लापता होने की बात बताई। मुंडा ने अपनी ओर से चांदू के बारे में खोजबीन शुरू की तो उसे गांव के ही दो व्यक्ति ने सूचना दी कि चांदू की हत्या हो गई है। गांव के चार लोग गीमा गागराई, सुखाराम गागराई दोनों भाई, लखन चम्पिया और गांधी चम्पिया दोनों भाई ने मिलकर नशे में शनिवार की रात ही हत्या कर दी थी। महिला के शव को गांव से काफी दूर जंगल के एक गुफा में छुपा दिया है। जंगल में शव ले जाने के क्रम में चारों ने दो ग्रामीणों को डरा-धमकाकर शव को ढोने में मदद ली थी। जानकारी मिलते ही ग्राम मुंडा ने छोटानागरा थाना प्रभारी तुफैल खान को जानकारी दी। जिसके बाद मनोहरपुर एसडीपीओ दाऊद कीड़ो के नेतृत्व में किरीबुरु पुलिस इंस्पेक्टर बीरेंद्र एक्का, छोटानागरा थाना प्रभारी तुफैल खान, सीआरपीएफ के जवानों ने घटना स्थल बहदा पहुंच गोमा गागराई को हिरासत में ले लिया उसकी निशानदेही पर चांदू गागराई का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार चांदू के पति सुनील गागराई और उसके बेटे की मौत पहले ही हो गई है।

chat bot
आपका साथी