तुईबीर में सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना के तुईबीर गांव के पास बिना मास्क लगाए एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Apr 2020 08:26 PM (IST) Updated:Thu, 23 Apr 2020 08:26 PM (IST)
तुईबीर में सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तुईबीर में सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, चाईबासा : मुफस्सिल थाना के तुईबीर गांव के पास बिना मास्क लगाए एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने कहा कि बुधवार देर रात जानकारी मिली कि 4-5 लोग तुईबीर गांव के पास सड़क में बिना मास्क लगाये खड़े हैं और लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। इसी जानकारी के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भ्रमण गश्ती दल में नियुक्त दंडाधिकारी आशिष बानरा तथा पुलिस की टीम ने वहां पहुंचकर पांच व्यक्तियों को लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाया। इनमें बरियल हांसदा गांव छोटा पोखरिया, सुखलाल सोरेन गांव जुमाल, समुद्र पुरती गांव खेड़ियाटांगर, भगवान सवैंया गांव रुतासाई एवं मांझीराम हांसदा गांव बरकुंडिया को गिरफ्तार किया गया। इन पांचों व्यक्तियों द्वारा लॉकडाउन के प्रावधान का उल्लंघन करते हुए, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि चाईबासा पुलिस नागरिकों से आग्रह करती है कि वैश्विक महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन का पालन करें और शारीरिक दूरी बनाकर रखें।

chat bot
आपका साथी