गुदड़ी के बुरुगुलीकेरा पुलिस पिकेट के पांच जवान मिले कोरोना पॉजिटिव

गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव स्थित पुलिस पिकेट के पांच जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुवा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पराव माझी के मुताबिक बुरुगुलीकेरा पुलिस पिकेट के 40 जवानों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Aug 2020 07:55 PM (IST) Updated:Mon, 24 Aug 2020 07:55 PM (IST)
गुदड़ी के बुरुगुलीकेरा पुलिस पिकेट के पांच जवान मिले कोरोना पॉजिटिव
गुदड़ी के बुरुगुलीकेरा पुलिस पिकेट के पांच जवान मिले कोरोना पॉजिटिव

संवाद सूत्र, सोनुवा : गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव स्थित पुलिस पिकेट के पांच जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुवा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पराव माझी के मुताबिक बुरुगुलीकेरा पुलिस पिकेट के 40 जवानों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। इनमें से पांच जवानों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के मुताबिक कोरोना जांच में पॉजिटिव जवानों को चक्रधरपुर के आसनतलिया स्थित मधुसूदन स्कूल भवन में आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

नरसंहार की घटना के बाद गांव में जनवरी महीने से है पुलिस कैंप

गुदड़ी प्रखंड के गुलीकेरा ग्राम पंचायत स्थित बुरुगुलीकेरा गांव में इस वर्ष जनवरी महीने में पत्थलगड़ी के विवाद में पत्थलगड़ी समर्थकों ने उपमुखिया समेत सात लोगों की हत्या कर दी थी। इस नरसंहार की घटना के बाद यह गांव देशभर में चर्चा का बिदु बन गया था और इस घटना की गूंज संसद तक पहुंची थी। घटना के बाद से गांव में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस पिकेट बनाया गया है। अभी इस पुलिस पिकेट में झारखंड जगुआर के जवान तैनात हैं।

chat bot
आपका साथी