फांसी से लटककर युवक ने दी जान

थाना क्षेत्र के कोनमेरला अंबाटोली निवासी गोविद प्रधान अपने घर में फंदा डाल कर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 09:11 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 09:11 PM (IST)
फांसी से लटककर युवक ने दी जान
फांसी से लटककर युवक ने दी जान

जासं,सिमडेगा: थाना क्षेत्र के कोनमेरला अंबाटोली निवासी गोविद प्रधान अपने घर में फंदा डाल कर अपनी जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोविद प्रधान, मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।. ग्रामीणों के अनुसार गोविद प्रधान अपने माता पिता के साथ अंबाटोली स्थित घर में रहता था। वहीं उनकी पत्नी अपने मायके ओड़िशा में रहती है। गोविद के माता-पिता कहीं काम करने के लिए गए हुए थे। दोपहर लगभग 2:00 बजे घर वापस आए और घर का दरवाजा खोलने पर देखा उनका पुत्र फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी है। इसकी सूचना जलडेगा थाना को दी। थाना को सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन कर शव को फांसी के फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लेते हुए थाने ले आई।

chat bot
आपका साथी