भगवान ही असुरक्षित,मनुष्यों की क्या बिसात

कुरडेग : प्रखंड के कदमटोली मंदिर में हुई मां दुर्गे की मूर्ति की चोरी के विरोध में हिन्द

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 08:15 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 08:15 PM (IST)
भगवान ही असुरक्षित,मनुष्यों की क्या बिसात
भगवान ही असुरक्षित,मनुष्यों की क्या बिसात

कुरडेग : प्रखंड के कदमटोली मंदिर में हुई मां दुर्गे की मूर्ति की चोरी के विरोध में हिन्दू धर्म संगठन के द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजन किया गया धरना कार्यक्रम में उपस्थित रामरेखा बाबा उमाकांत महाराज ने कहा कि भगवान ही सुरक्षित नहीं है तो मनुष्य कैसे सुरक्षित हो सकता है,जब हम अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं तो बाहर का क्या कहना, पर धर्म की रक्षा तो करना ही होगा। नगर परिषद् उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने तो सभी हिन्दू धर्मावलंबियों को कहा कि सप्ताह में एक बार सभी मंदिरों में एकजुट होकर भगवान की पूजा करें, वहीं किसी दूसरे धर्म का नाम लिए बिना विरोध प्रकट करते हुए कहा कि पिछले साल भी सिमडेगा हनुमान मंदिर में प्रतिबंधित मांस फेंका गया था, और ठीक एक साल बाद कुरडेग के कदमटोली मंदिर से दुर्गा मां की मूर्ति का चोरी होना धर्म विरोधी साजिश है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई धर्म नहीं चाहता कि हिन्दू धर्म आगे बढ़े। सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस प्रशासन को 48 घंटे तक का समय दिया गया था पर 72 घंटे के बाद भी न दुर्गा मां की मूर्ति बरामद हुई और न ही अपराधी पकड़े गये। हिन्दू संगठन काफी मर्माहत हैं। यदि आगे फिर 24 घंटे तक में दुर्गा मां की मूर्ति बरामद नहीं हुई तो 4 नवंबर को कुरडेग बंद किया जाएगा। मौके पर जिप सदस्य मनोज साय, अजय मिश्रा, प्रमुख माधुरी देवी, रामचंद्र साय, शीतल प्रसाद, उमेश जायसवाल , बैजनाथ जयसवाल, समेत कई गणमान्य लोगों के अलावे काफी संख्या में समुदाय के लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी