पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प

बानोप्रखंड के उ.म.वि.बड़काडुईल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण वि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 10:06 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 06:33 AM (IST)
पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प
पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प

बानो:प्रखंड के उ.म.वि.बड़काडुईल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण विभाग से वनरक्षी कुलदीप सिंह ने छात्रों को पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा पृथ्वी को बचाने के लिए पेड़-पौधों का होना जरूरी है। आज सारा विश्व में प्रदूषण फैल रहा है। अंधा-धुंध वनों की कटाई से हमारा पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। जलवायु परिवर्तन से आए दिन प्राकृतिक रूप से आपदाएं आ रहीं हैं। कभी अल्पवृष्टि तो कभी अधिवृष्टि से जान-माल को नुकसान पहुंच रहा है। पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण के लिए छात्रों को प्रेरित किया गया। साथ ही शपथ भी दिलाई गई। परिसर में पांच गड्ढा वृक्षारोपण के लिए तैयार किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी