प्रभात फेरी निकाल कारगिल बलिदानियों को किया नमन

प्रभात फेरी निकाल कारगिल बलिदानियों को किया नमन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jul 2022 08:48 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2022 08:48 PM (IST)
प्रभात फेरी निकाल कारगिल बलिदानियों को किया नमन
प्रभात फेरी निकाल कारगिल बलिदानियों को किया नमन

प्रभात फेरी निकाल कारगिल बलिदानियों को किया नमन

जासं,सिमडेगा: कारगिल विजय दिवस पर भाजपा के द्वारा मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली गई। इस कार्यक्रम के प्रभारी व भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य प्रियांक भगत शामिल हुए। प्रभात फेरी के दौरान भाजपा के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के वीर जवान अमर रहे, भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारे लगाए। मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य प्रियांक भगत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के वीर जवान हमेशा भारत की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। दुनिया की कोई भी बुरी शक्ति भारतीय रक्षक का मुकाबला नहीं कर सकती। हमारे देश पर जब-जब लोगों की बुरी नजर पड़ी है हमारे सैनिकों ने उनका मुंह तोड़ जवाब दिया है। कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान के लगभग 5000 घुसपैठियों को भारतीय जांबाज सैनिकों ने न सिर्फ नेस्तनाबूद किया बल्कि, पूरे विश्व को संदेश देते हुए कहा कि हमारा देश मानवता की मिसाल है और अगर इसे कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कि तो हम इसकी रक्षा के लिए किसी भी अंजाम की परवाह नहीं करेंगे। मौके पर उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों के त्याग, समर्पण एवं देश प्रेम की भावना के कारण ही हम सभी सुरक्षित हैं। उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य एवं जिम्मेदारी है। भाजयुमो अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने भी भारत मां के वीर सपूतों को नमन करते हुए सभी लोगों में भारतीय सैनिकों के समान अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहने के बाद कही। वहीं मौके पर उपस्थित भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंकित कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न माननीय अटल बिहारी बाजपेयी जी के संवाद को दोहराते हुए कहा कि “हमारी विजय निश्चित है और हम विजय होकर रहेंगे। हम शांति चाहते हैं यह दुनिया ने तो देखा लेकिन शांति को हमेशा स्थापित करने के लिए हम किस हद तक जा सकते हैं यह दुनिया देखेगी। लड़ाई के परिणाम के बारे में मुझे कोई संदेह नहीं है। हमारी जीत सुनिश्चित है। भारत को मिटाने की साजिश करने वालों को कह दो चिंगारी का खेल बुरा होता है, औरों के घर आग लगाने का सपना अपने ही घर में सदा खरा होता है।इस कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र श्रीवास्तव, नवीन सिंह, सावित्री देवी, फुल सुंदरी देवी, संतोष देवी, अमरनाथ बामलिया, चंदन कसेरा, नवल प्रसाद, राजेंद्र बड़ाईक,अनिरुद्ध सिंह दांगी, सत्यनारायण प्रसाद, रवि वर्मा, श्रद्धानंद बेसरा, गजानंद बेसरा, दीप नारायण दास, बसंत मांझी, निरंजन पूरी, धनंजय बैठा, अनूप प्रसाद,संतोष साहू,राहुल कैथवार मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, राहुल मिश्रा, मनीष कुजूर आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी