सबसे पिछड़ा क्षेत्र रहा है कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र : मंत्री

सिमडेगा : कोलेबिरा उपचुनाव के निमित्त जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्य्क्षता में कोलेबिरा विधानस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 08:40 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 08:40 PM (IST)
सबसे पिछड़ा क्षेत्र रहा है कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र : मंत्री
सबसे पिछड़ा क्षेत्र रहा है कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र : मंत्री

सिमडेगा : कोलेबिरा उपचुनाव के निमित्त जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्य्क्षता में कोलेबिरा विधानसभा के 45 पंचायतों के पंचायत संयोजक, सह संयोजक के साथ बैठक की गई।बैठक में मुख्य रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल ¨सह ,ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहु, खूंटी लोकसभा प्रभारी विनय लाल ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवकी बड़ाईक मुख्य रूप से उपस्थित थीं।मंत्री मुंडा ने उपचुनाव की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा 72 सालों के बाद चटान में यहां के कार्यकर्ता कमल खिलाने के काम करेंगे। कोलेबिरा विधानसभा झारखंड राज्य में सबसे पिछड़ा विधानसभा है। आने वाले समय मे इस क्षेत्र का विकास होगा।संगठन महामंत्री ने भी संगठनात्मक चर्चा करते हुए चुनाव जीतने का टिप्स बताया। इधर कोलेबिरा उपचुनाव को लेकर रांची के महापौर आशा लकड़ा ने ठेठईटांगर के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क किया।

chat bot
आपका साथी