हाथियों ने फसलों को पहुंचाया नुकसान

बोलबा : प्रखंड में हाथियों से लोगों को बदस्तूर परेशानी हो रही है। गत 1 और 2 नवंबर को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 11:26 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 11:26 PM (IST)
हाथियों ने फसलों को पहुंचाया नुकसान
हाथियों ने फसलों को पहुंचाया नुकसान

बोलबा : प्रखंड में हाथियों से लोगों को बदस्तूर परेशानी हो रही है। गत 1 और 2 नवंबर को हाथियों ने अवगा पोंड़खेर के ग्रामीणों की खेतों में लगी फसलों को चट कर दिया। अवगा पोंड़खेर निवासी बलदेव मांझी,सुमंग मणि सोरेंग, कोमल केरकेट्टा, मार्टिन डुंगडुंग, सुशील डुंगडुंग, फूलमणि केरकेट्टा, दानियल डुंगडुंग ,प्रकाश किड़ो, पातर किड़ो, नीरोज किड़ो, बिरसा लोहरा, जसमन केरकेट्टा, जलधर बेसरा आदि के खेतों में लगी धान की फसल को पूरी तरह चट कर दिया, जिससे दीवाली पर्व से पहले ही उनके घरों में मायूसी पसर गई है। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि जोगेंद्र मांझी ने बताया कि उन्होंने प्रभावित किसानों की बरबाद फसल की पूरी जानकारी गांव जाकर ली है। वन विभाग में सभी प्रभावित ग्रामीणों को आवेदन दिलवाकर जल्द मुआवजा भुगतान के लिए विभाग से आग्रह किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी