महेश्वर खेरवार होंगे झानद प्रत्याशी

सिमडेगा झारखंड नवनिर्माण दल की बैठक सोमवार को सिमडेगा स्टेडियम में महेश्वर खेरवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 09:11 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 09:11 PM (IST)
महेश्वर खेरवार होंगे झानद प्रत्याशी
महेश्वर खेरवार होंगे झानद प्रत्याशी

सिमडेगा: झारखंड नवनिर्माण दल की बैठक सोमवार को सिमडेगा स्टेडियम में महेश्वर खेरवार की अध्यक्षता में हुई, बैठक में आम आदमी पार्टी प्रमंडल प्रभारी सह झानद संयोजक विजय सिंह ने कहा कि केंद्र की लूट-झूठ की सरकार से भ्रष्टाचार व मंहगाई बढी है, यही कारण है कि बेरोजगारों को रोजगार मिला नही किसानों की आय बढी देश में झूठ का बोल-बाला है, एनडीए हो या महागठबंधन सिर्फ कुर्सी हथियाने की होड़ मची है, इसलिए संसद में जनता की आवाज पहुंचाने के लिए खूंटी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी दिया जाएगा।आम आदमी पार्टी जिला गुमला के संयोजक आनंद तिर्की ने कहा कि देश-समाज की स्थिति बदलने के लिए भाजपा- कांग्रेस जैसी पार्टियो के वर्चस्व को उखाड़ फेंकना होगा, तभी जनता की स्थिति बदलेगी। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया की झानद की ओर से खूंटी लोकसभा क्षेत्र से महेश्वर खेरवार प्रत्याशी होंगे। बैठक में मुख्य रूप से शिवचंद मांझी, नैमन कंडुलना, आनदं पॉल तिर्की, मुकुट सुरीन, बसंती देवी, युदिका बाड़ा, फूलमनि देवी, आनंदी लुगुन, नारायण बाबा, दशमी देवी, बिनिता तिडु, असरीता बरवा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी