जिले में 60 सामुदायिक पुस्तकालय होंगे विकसित

सिमडेगा :आकांक्षी जिला रूपांतरण कोषांग की पहल पर जिला प्रशासन का सर्वहित संस्था के साथ जिले

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 11:45 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 11:45 PM (IST)
जिले में 60 सामुदायिक पुस्तकालय होंगे विकसित
जिले में 60 सामुदायिक पुस्तकालय होंगे विकसित

सिमडेगा :आकांक्षी जिला रूपांतरण कोषांग की पहल पर जिला प्रशासन का सर्वहित संस्था के साथ जिले में 60 सामुदायिक पुस्तकालय विकसित करने का समझौता हुआ। संस्था द्वारा ना सिर्फ कम दर पर पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएगी। बल्कि पुस्तकालय का सुचारू रूप से संचालन करवाना भी उनकी जिम्मेवारी होगी। उपायुक्त ने कहा कि जिले में पहली बार हर संकुल स्तर पर सामुदायिक पुस्तकालय स्थापित करने को पहल की गयी है। उन्होंने आकांक्षी जिला फेलो विश्वंभर नायक से इस परियोजना का फरवरी तक सफलतापूर्वक करवा लेने का आदेश दिया।मौके पर उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल, डीईओ, डीएसई, आकांक्षी जिला फेलो के अलावा संस्था के संस्थापक प्रेम प्रकाश भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी