झामुमो ने सीएम का पुतला फूंका

सिमडेगा : झामुमो ने गुरुवार को एडीजी अनुराग गुप्ता पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री रघुव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jun 2017 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jun 2017 01:01 AM (IST)
झामुमो ने सीएम का पुतला फूंका
झामुमो ने सीएम का पुतला फूंका

सिमडेगा : झामुमो ने गुरुवार को एडीजी अनुराग गुप्ता पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका। इस दौरान जिलाध्यक्ष लुईस कुजूर ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा खरीद-फरोख्त की राजनीति करती है। झारखंड में जहां झाविमो के विधायकों को खरीदकर अपने पक्ष में कर लिया गया, वहीं राज्य सभा चुनाव में भी मुख्तार अब्बास नकवी एवं महेश पोद्दार के पक्ष में वोट कराया गया। झामुमो दोनों सांसदों की सदस्यता रद करने की मांग करती है। मौके पर जेसीएम के जिलाध्यक्ष दुबराज लकड़ा, विनय केरकेट्टा, अशोक कुजूर, लेव टोप्पो, नीलपान आईंद, जेवियर केरकेट्टा, हेमंत केरकेट्टा, फिलीप डुंगडुंग, निखिल बाड़ा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी